Uorfi Javed: इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद एक बार फिर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस बार वह अपने कपड़ों के लिए नहीं, बल्कि भाजपा नेता को लेकर किए गए ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल भाजपा नेता चित्रा वाघ ने उर्फी पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया था और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद से ही उर्फी जावेद उनपर तंज कसने का एक भी मौका नहीं छोड़ रही हैं। अब उर्फी ने ट्विटर पर चित्रा वाघ को अपनी ‘सास’ बता दिया है।
उर्फी ने ट्विटर पर लिखा था,”मेरी डीपी इतनी धासू, चित्रा मेरी सासू।” उर्फी के ट्वीट पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। रूपा नाम की यूजर ने लिखा,”बस करो उर्फी, वरना चित्रा ताई अपने पद को त्याद देगी।” अन्य यूजर ने लिखा,”उर्फी इतन धासू, सासू मां के निकले आंसू।” शांतिलाल हजेरी ने लिखा,”शादी कब और कहां हुई?” वहीं कुछ यूजर्स ने इसे लव जिहाद का मामला बताते हुए चुटकी ली है।
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले भाजपा महाराष्ट्र महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा वाघ ने मुंबई पुलिस में उर्फी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। उनका कहना था कि उर्फी सड़कों पर अश्लील कपड़े पहनकर शरीर का प्रदर्शन करती हैं, इससे महिलाओं पर भी बुरा असर पड़ रहा है। भाजपा नेता ने सोशल मीडिया पर एफआईआर की एप्लीकेशन भी शेयर की थी, जिसपर उर्फी ने उन्हें जवाब दिया था।

उर्फी ने कहा था कि वह जेल जाने के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए चित्रा वाघ को उन्हें अपनी और परिवार के सदस्यों की संपत्ति के बारे में बताना होगा। इसके साथ ही उन्होंने नेताओं की कमाई के बारे में भी बताने को कहा था।
सपोर्ट में उतरे थे हनी सिंह
जहां एक तरफ उर्फी जावेद को हर तरफ ट्रोल किया जा रहा है। वहीं पंजाबी सिंगर हनी सिंह (Honey Singh) ने उर्फी जावेद का समर्थन किया है। हनी सिंह ने कहा था कि उर्फी जावेद बहुत बहादुर हैं और लड़कियों को भी उनसे कुछ सीखना चाहिए। वह अपनी मर्जी से जीती हैं, ऐसे ही देश की लड़कियों को भी वो करना चाहिए जो उनका मन कहता है। इतना ही नहीं हनी सिंह ने ये भी कहा कि भविष्य में वह उर्फी जावेद के साथ काम कर सकते हैं।