बॉलीवुड अभिनेता उदय चोपड़ा पिछले कुछ समय से लाइमलाइट से गायब हैं। इसके साथ ही उदय चोपड़ा बॉलीवुड में भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। फिल्मों से दूरी बनाने के बाद भी उदय चोपड़ा सोशल मीडिया के जरिए फैन्स से कनेक्ट रहते हैं। उदय चोपड़ा ने रविवार को ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से कुछ ऐसा ट्वीट किया कि यूजर्स उदय के साथ परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा के साथ रिश्ता निकालने लगे।
उदय ने ट्वीट कर लिखा, ”जब मैं बच्चा था तो मुझे लगता था कि मुझे किसी अपने ही सरनेम वाली लड़की से शादी करनी पड़ेगी। मैं सोचता था कि यह एक कानून है। मुझे नहीं पता था कि शादी के बाद महिलाएं अपना सरनेम बदल सकती है। मैं लगातार चोपड़ा सरनेम की लड़कियों को ही तलाशता रहता था।” उदय चोपड़ा के ट्वीट करते ही यूजर्स ने पोस्ट पर कमेंट्स की बौछार कर दी और फैन्स प्रियंका और परिणीति को लेकर मजेदार कमेंट्स करने लगे।
When I was a kid I thought that I had to marry someone with my own surname. I thought that was the law. I never knew that women changed their surnames. I was constantly on the lookout for Chopra girls
— Uday Chopra (@udaychopra) May 6, 2018
एक यूजर ने लिखा, प्रियंका चोपड़ा इसके साथ ही इमोजी का भी इस्तेमाल किया। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, प्रियंका चोपड़ा से शादी कर लो। एक यूजर लिखता है, तुम्हारा इशारा प्रियंका चोपड़ा की तरफ है, जाओ उससे शादी कर लो। कुमार नाम का एक ट्विटर हैंडल लिखता है, तुम्हारे पास परिणीति और प्रियंका दो विकल्प हैं, तुम चुन लो कि प्रियंका चाहिए या परिणीति। केटी कपूर नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा, मुझे लगता है स्क्रीन पर प्रियंका चोपड़ा के साथ तुम्हारी जोड़ी अच्छी दिखेगी। विद लव शालू नाम का यूजर लिखता है, प्रियंका और परिणीति चोपड़ा तो हैं ही, लेकिन कई और लड़कियां भी हैं जिन्हें अपना सरनेम चोपड़ा करने में कोई दिक्कत नहीं है। वहीं एक यूजर ने प्रियंका चोपड़ा को टैग करते हुए लिखा, क्या तुम सुन रही हो? ऐसी अफवाह है कि उदय चोपड़ा और बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ही अपने रिश्ते पर चुप्पी साध रखी है। वहीं एक यूजर ने सवाल किया, क्या आप नरगिस फाखरी से अलग हो गए हैं?