TV Adda: सीरियल ‘अनुपमा’ में बीते दिनों चौंकाने वाली खबर आई। रातों-रात शो की न्यू लीड एक्ट्रेस अलीशा परवीन को बाहर कर दिया गया। एक मीटिंग हुई और उन्हें शो छोड़ने को कह दिया गया। अलीशा परवीन इससे टूट गईं, उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट करके बताया कि इससे उन्हें बहुत बुरा लगा क्योंकि वो इस रोल को 100 परसेंट दे रही थीं। वहीं शो की नई लीड के तौर पर अब अद्रिजा रॉय की एंट्री होगी। उन्होंने शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

कौन हैं अद्रिजा रॉय?

अद्रिजा रॉय ने अपने करियर की शुरुआत बंगाली टीवी शो से की, जिससे उन्हें घर-घर में पहचान मिली। साल 2016 में अद्रिजा ने बंगाली सीरीज़ बेदिनी मोलुआर कोठा से शुरुआत की थी। उन्होंने दुर्गा दुर्गेश्वरी, पोतोल कुमार गानवाला, जय काली कलकत्तावाली, मौ एर बारी और बिक्रम बेताल सहित जैसे कई फेमस बंगाली शो में काम किया है। अद्रिजा ने पिछले साल 2023 में लोकप्रिय शो इमली से हिंदी टेलीविज़न इंडस्ट्री में कदम रखा, जहाँ उन्होंने लीड रोल किया और उनका काम खूब पसंद किया गया। कोलकाता में जन्मी और पली-बढ़ी 25 साल की अद्रिदा साल 2022 में मुंबई आ गई थीं।

अद्रिजा ने शो की शूटिंग शुरू कर दी है, देखना दिलचस्प होगा कि क्या लोग उन्हें लोग आध्या/राही के किरदार में पसंद करते हैं।

रिप्लेस किए जाने की खबर से अलीशा परवीन शॉक में हैं और हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपना दर्द बयां किया है। यहां पढ़िए उन्होंने क्या कहा है?