पिछले कुछ महीनों में कई सेलेब्स ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से लोगों को चौंका दिया। पहले बादशाह फिर राम कपूर, करण जौहर और अब कपिल शर्मा के घटे हुए वजन ने लोगों को हैरान कर दिया। इन सेलेब्स का वजन इतनी तेजी से कम हुआ तो लोग कयास लगाने लगे कि क्या हॉलीवुड की तरह अब बॉलीवुड में भी वेट लॉस के लिए Ozempic और Mounjaro का प्रयोग होने लगा। हाल ही में राम कपूर ने जब वजन कम किया तो एकता कपूर ने ओजेम्पिक और मोंजारो का जिक्र भी किया था। जिसका जवाब देते हुए राम कपूर की वाइफ गौतमी कपूर ने भी जवाब दिया और कहा था कि ये वेट लॉस जिम में एक्सरसाइज करने से हुआ है। अब किसका वजन कैसे कम हुआ इसका सच तो उन्हें ही पता होगा, मगर ये ओजेम्पिक और मोंजारो है क्या जिसका इस्तेमाल लोग वेट लॉस के लिए कर रहे हैं और ये कैसे काम करता है चलिए आपको बताते हैं।
ओज़ेम्पिक (Ozempic) और मोंजारो (Mounjaro) आजकल वेट लॉस की दुनिया में बहुत चर्चा में हैं। ये असल में डायबिटीज़ ट्रीटमेंट के लिए बनाई गई दवाइयाँ हैं लेकिन लोगों ने पाया कि इनसे वज़न भी बहुत तेजी से कम होता है। बस फिर क्या था इसका चलन वेट लॉस में भी शुरू हो गया। अमेरिका की 42 फीसदी आबादी मोटापे की शिकार है, इसलिए वहां के डॉक्टर्स ने इन दवां को वेट लॉस ड्रग के तौर पर सुझाना शुरू कर दिया। लेकिन इससे क्या फायदे हैं और क्या नुकसान हैं चलिए आपको डीटेल में समझाते हैं।
क्या है Ozempic और Mounjaro?
Ozempic क्या है?
Ozempic डायबिटीज की दवा है जो शरीर में इंसुलिन बनाने में मदद करती है। इसे डेनमार्क की कंपनी Novo Nordisk ने बनाई है। इसे डायबिटीज़ के मरीजों को शुगर कंट्रोल करने के लिए दी जाती हैं। लेकिन इसका एक साइड इफेक्ट यह भी देखा गया था कि इसे लेने से भूख कम लगती है और लोगों का वज़न घटने लगता है। बस फिर क्या था इस साइड इफेक्ट्स का फायदा उठाया जाने लगा और वेट लॉस के लिए भी इस मेडिसिन का प्रयोग होने लगा।
Mounjaro क्या है?
Mounjaro को Eli Lilly नाम की अमेरिकन कंपनी ने बनाया है ये शुगर कंट्रोल के साथ वजन कम करने में काम आती है। रिसर्च में पाया गया कि इसका असर वजन कम करने में ओजेम्पिक से भी ज्यादा है।
‘जाट’ के लिए सनी देओल ने ली है इतनी भारी-भरकम फीस, बुलडोजर बनकर बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
ओजेम्पिक और मोंजारो कैसे करते हैं वेट लॉस में मदद?
- इन दवाईयों को खाने से भूख कम होती है, दिमाग को ये सिग्नल मिलता है कि पेट भर गया है।
- इन दवाईयों की वजह से पाचन स्लो हो जाता है, जिससे खाना धीरे-धीरे डाइजेस्ट होता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगती।
- इन दवाईयों को लेने से इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ जाती है, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।
कब और कहां से शुरू हुआ वेट लॉस के लिए ओजेम्पिक और मोंजारो का उपयोग?
- साल 2021 में Wegovy ओजेम्पिक को FDA (America) ने मोटापे के ट्रीटमेंट के लिए अप्रूव किया।
- Mounjaro को साल 2022 में टाइप 2 डायबिटीज़ के लिए अप्रूव किया गया, लेकिन 2023 में वेट लॉस के लिए भी इसे अप्रूवल मिलने लगा।
- हॉलीवुड इंडस्ट्री में ये दवाएं बहुत तेजी से पॉपुलर हुईं और नॉन-डायबिटिक लोग भी इसका इस्तेमाल करने लगे।
ओजेम्पिक और मोंजारो के साइड इफेक्ट्स:
ओजेम्पिक या मोंजारो लेने से उल्टी कब्ज और डायरिया से जैसे साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। कुछ लोगों में थकान और सिर दर्द भी देखा गया। वहीं लंबे समय तक इस्तेमाल से पैंक्रियाज पर भी असर देखा गया। इन दवाईयों पर वैसे भी अभी रिसर्च चल रही है। तो कोई भी दवाई डॉक्टर के सलाह के बिना ना लें, खासतौर पर वेट लॉस के लिए ये दवाएं अभी भी मेडिकल सुपरविजन में दी जाती हैं।
क्या भारत में उपलब्ध हैं ओजेम्पिक और मोंजारो?
- Ozempic (Semaglutide) इंडिया में उपलब्ध है, लेकिन यहां पर इसे डायबिटीज़ के ट्रीटमेंट के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है।
- वहीं Mounjaro अभी भारत में बहुत लिमिटेड है।
- वेट लॉस के लिए ऑफिशियली अप्रूव वर्ज़न जैसे कि ओजेम्पिक Wegovy अभी इंडिया में नहीं आया है।
क्या किसी सेलेब्स ने माना है ओजेम्पिक या मोंजारो से घटाया है वजन?
कॉमेडियन, एक्ट्रेस Chelsea Handler ने 2023 में बताया था कि वेट लॉस के लिए उन्होंने Ozempic लिया था लेकिन तब उन्हें ये बात पता नहीं था कि ये डायबिटीज़ की दवा है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर ने उन्हें wellness shot कहकर इसे दिया था। इसके अलावा Shahs of Sunset रियलिटी स्टार Golnesa GG Gharachedaghi ने खुलकर कहा कि उन्होंने Semaglutide (Ozempic) का इस्तेमाल किया और इससे उन्हें वज़न कम करने में मदद मिली। इसके अलावा एलन मस्क ने भी ट्वीट करके बताया कि उन्होंने Wegovy (Ozempic) का उपयोग किया।
इन पर भी लगा ओजम्पिक लेने का आरोप
बहुत सारे हॉलीवुड सेलेब्स ने हाल ही में वजन घटाया लेकिन ओजम्पिक या मोंजारो लेने का जिक्र नहीं किया उसमें, Kim Kardashian, Khloé Kardashian, Mindy Kaling और Oprah Winfrey के ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर बहुत चर्चा हुई। इन सभी ने सीधे तौर पर नही माना कि उन्होंने Ozempic का इस्तेमाल किया है मगर फैंस उनके इंटरव्यूज और अपीयरेंस देखकर ऐसा अनुमान लगाते हैं।
क्या भारत में क्या किसी सेलेब ने मानी है ओजेम्पिक लेने की बात?
अब तक किसी भी भारतीय सेलेब्रिटी ने पब्लिकली ये स्वीकार नहीं किया है कि उन्होंने Ozempic या Mounjaro का इस्तेमाल करके वजन कम किया है। लेकिन इन स्टार्स के ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर सोशल मीडिया पर कयास लगाए जाते हैं, इनमें से राम कपूर, कपिल शर्मा, करण जौहर, बाबा सहगल, बादशाह का नाम शामिल है। कपिल शर्मा को हाल ही में जब अचानक से इतना पतला देखा गया तो लोग उनकी सेहत के लिए परेशान हो गए, यहां क्लिक करके आप इस बारे में पढ़ सकते हैं।
क्यों सेलेब्स छिपाते हैं ओजेम्पिक लेने की बात?
दरअसल, भारत में अभी भी Ozempic का वेट लॉस वर्जन (Wegovy) ऑफिशियली उपलब्ध नहीं है, इसके अलावा ये वजह भी हो सकती है कि इससे उनका निगेटिव पीआर होगा कि उन्होंने नेचुरल तरीके से वजन नहीं घटाया है। फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल को प्रमोट करने वाले सेलेब्स दवा से वजन घटाएंगे तो ये उनके इमेज के खिलाफ हो जाएगा। ये भी एक वजह हो सकती है। या ये भी हो सकता है कि इन्होंने सच में बिना दवाईयों के ही वजन घटाया हो।
इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल जागरूकता और सामान्य ज्ञान के उद्देश्य से दी गई है। ओजेम्पिक (Ozempic), मोंजारो (Mounjaro) या किसी भी अन्य दवा का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। ये दवाएं मूल रूप से डायबिटीज़ के इलाज के लिए बनाई गई हैं और इनका वज़न घटाने के लिए उपयोग केवल मेडिकल सुपरविजन में किया जाना चाहिए। अगर आप वज़न घटाना चाहते हैं तो किसी योग्य डॉक्टर या न्यूट्रिशन एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। इस आर्टिकल का उद्देश्य किसी भी दवा को प्रमोट करना नहीं है और ना ही ये किसी मेडिकल सलाह का विकल्प है।