Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाने वालीं ‘दया बेन’ यानी दिशा वकानी का आज जन्मदिन है। दिशा वकानी गुजरात के अहमदाबाद से ताल्लुक रखती हैं। टीवी इंडस्ट्री में आने से पहले वह थिएटर किया करती थीं। दिशा ने कई फिल्मों और सीरियल्स में काम किया लेकिन उनकी पहचान सब टीवी के शो तारक मेहता से ही बनी।

तारक मेहता से पहले दिशा का एक्टिंग करियर हिचकोले खा रहा था। दिशा को उस रोज कुछ अच्छा काम करने को नहीं मिल रहा था, तो जो काम मिलता उसके पैसे सही समय पर नहीं मिलते थे। कभी पैसे मिलते तो काम अच्छा नहीं होता था, जो उन्हें करना पड़ता था। साल 1997 में दिशा को एक फिल्म में काम करने का मौका मिला था। पर ये फिल्म एक बी ग्रेड (B Grade Movie) थी। इस फिल्म का नाम था- कमसिम: द अनटच्ड। दिशा की इस फिल्म में उनका बोल्ड अवतार देखने को मिला था।

इस फिल्म में ऐसा काम करने के बाद वह दोबारा तो इस तरह के रोल में नहीं दिखीं, पर हां दिशा को बड़े बैनर की फिल्मों में साइड रोल मिलने लगे। दिशा ने इस बीच संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म देवदास (Devdas) में पारो की सखी का रोल किया था।

तो वहीं आमिर खान (Aamir Khan) की मंगल पांडे (Mangal Panday) में भी एक्ट्रेस यास्मीन किरदार में नजर आई थीं। ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की फिल्म जोधा अकबर में भी दिशा वकानी दिखाई दी थीं। फिल्म में दिशा माधवी बनी थीं।

वहीं फिल्म सी कंपनी में दया ने एक विधवा का रोल निभाया था। इसके अलावा दिशा प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 2050 में मेड के किरदार में नजर आई थीं। इस बीच दिशा ने 2004 में खिचटी टीवी शो में भी काम किया। साल 2005 में दिशा इंस्टेंट खिचड़ी में नजर आईं। इसके अलावा दिशा आहट शो में भी दिखाई थीं। फिर साल 2008 में दिशा तारक मेहता में दिखीं, जिसके बाद वह ऑडियंस के बीच छा गईं।