Mr Faisu TikTok Video: TikTok स्टार Mr Faisu अपने फनी वीडियो के कारण लाइमलाइट में रहते हैं। हालांकि बीते दिनों विवादित मामले में वीडियो बनाने के कारण TikTok ने कार्रवाई करते हुए Mr Faisu का अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। TikTok अकाउंट सस्पेंड होने के बाद से ही मिस्टर फैजू लंदन से इंस्टाग्राम पर वीडियो और तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। अब Mr Faisu ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखने के बाद लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
Mr Faisu तस्वीरों में शर्टलेस लुक में नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर के साथ TikTok स्टार ने कैप्शन लिखा- सुबह इस तरह से उठना पूरे दिन अमेजिंग फील कराता है। तस्वीर के साथ Mr Faisu ने लंदन की लोकेशन भी शेयर की है। वहीं एक अन्य तस्वीर में मिस्टर फैजू जिम में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ टिकटॉक स्टार ने लिखा- अच्छी बॉडी की कामना मत करो इस पर काम करो। मिस्टर फैजू की इन तस्वीरों को अबतक 13 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। तस्वीरों पर कमेंट की संख्या हजारों में हैं, हालांकि ज्यादातर लोगों ने निगेटिव कमेंट ही किया है।
एक यूजर ने लिखा- क्या बात है, पता है न एजाज खान कहां है? मुंबई पुलिस जिंदाबाद। एक यूजर ने लिखा- पता नहीं इसे लोगों ने क्यों स्टार बना दिया। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- एजाज खान को पकड़ लिया गया है और अब तुम्हारी बारी है। वहीं एक यूजर लिखता है- एजाज भाई ने तेरा बहुत सपोर्ट किया लेकिन तुमने उनके लिए कुछ भी नहीं कहा। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने मिस्टर फैजू के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया है, जिन्हें यहां लिख पाना मुमकिन नहीं है। बता दें कि बीते दिनों टिकटॉक पर एक वीडियो के जरिए एजाज खान ने मुंबई पुलिस का मजाक उड़ाया था। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।