TikTok Mr. Faisu Video: Mr Faisu का TikTok अकाउंट निरस्त कर दिया गया है। कंट्रोवर्सियल मामले पर वीडियो बनाने के चलते TikTok ने कार्रवाई की है। Mr Faisu का अकाउंट सस्पेंड होने पर उनके हेटर्स जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। ऐसे में Mr Faisu ने एक वीडियो के जरिए हेटर्स को करारा जवाब दिया है। वीडियो को Mr Faisu के फैन क्लब ने शेयर किया है।

ब्लैक कलर के पठान सूट में नजर आ रहे Mr Faisu के साथ में कई अन्य लोग भी हैं। वीडियो में Mr Faisu कहते हैं कि पूरी मुंबई पर राज करता हूं मैं मुंबई पर, अपने जिगर पर बना हूं मैं। किसी मिनिस्टर ने नहीं बनाया मेरे को। पुलिस स्टेशन जाता हूं न तो लोग मुझे खड़े होकर सलाम ठोकते हैं। समझा न इसको समझा न। Mr Faisu के इस वीडियो पर उनके फैन्स ने अपना रिएक्शन भी दिया है। एक फैन ने लिखा- एकदम सही बोल रहे हैं फैजू सर। वहीं एक अन्य फैन ने लिखा- बहुत अच्छा शानदार, टीम 07 से जलते हैं सब। वहीं एक अन्य फैन लिखता है- भाई सब आपकी सफलता से जलते हैं।

Mr Faisu की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। TikTok सस्पेंड होने के बाद यू-ट्यूब ने भी उनके वीडियो तेरे बिन कीवे को हटा दिया है। यह गाना लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था। गाने को मोस्ट ट्रेडिंग सॉन्ग का खिताब भी मिला था। वहीं अब मुंबई पुलिस ने कहा है कि वह मिस्टर फैजू की एंटीसिपेटरी बेल का विरोध करेंगे। बता दें कि विवादित मामले पर वीडियो बनाने पर मिस्टर फैजू समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने आईपीसी के सेक्शन 153A और सेक्शन 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)