हाल ही में भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का एमएमएस लीक हुआ है। वीडियो में नजर उनके साथ नजर आ रहा लड़का कथित तौर पर उनका बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सिंगर ने लोगों से वीडियो वायरल ना करने की अपील की है। बता दें कि वीडियो में देखा जा रहा है कि उनका आपत्तिजन वीडियो कोई तीसरा व्यक्ति बना रहा है।

Continue reading this story with Jansatta premium subscription
Already a subscriber? Sign in

आपको बता दें शिल्पी राज पहला नाम नहीं हैं, इससे पहले भी भोजपुरी इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेस का प्राइवेट वीडियो लीक हो चुका है। उनमें मशहूर एक्ट्रेस और डांसर संभावना सेठ से लेकर अन्य नाम भी शामिल हैं।

संभावना सेठ: भोजपुरी के साथ-साथ हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकीं बिगबॉस फेम संभावना सेठ भी इस कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा रह चुकी हैं। उनका भी एक MMS लीक हुआ था, जिसमें वो श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी को किस करती नजर आ रही थीं। जनसत्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है, खबर ये भी थी कि ये वीडियो बिगबॉस के घर के अंदर का था, जहां दोनों ने एक साथ हिस्सा लिया था।

त्रिषा कर मधु: साल 2021 में भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस त्रिषा कर मधु भी एक प्राइवेट वीडियो सामने आया था। जिसमें वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में देखी गई थीं। वीडिया वायरल होने के बाद उन्होंने कहा था कि वीडियो बहुत पुराना है, जब वो नासमझ थीं। उन्होंने कहा था कि वीडियो वायरल करके उनको बदनाम करने कोशिश की जा रही है।

प्रियंका पंडित: त्रिषा कर मधु के बाद भोजपुरी और गुजराती फिल्मों की एक्ट्रेस प्रियंका पंडित का भी एमएमएस लीक हुआ था। उनका वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा था। वीडियो में प्रियंका अकेली थीं और आपत्तिजनक हरकत करती नजर आ रही थीं। हालांकि एक्ट्रेस ने भी कहा था कि ये वीडियो पुराना है। प्रियंका इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं।

अनारा गुप्ता:अनारा गुप्ता भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ-साथ मिस जम्मू का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। अनारा का प्राइवेट वीडियो साल 2004 में लीक हुआ था। अनारा पर पोर्न वीडियो बनाने का आरोप भी लगाया गया था, जिसके कारण उन्हें जेल में भी रहना पड़ा था। अनारा भोजपुरी फिल्मों के अलावा साउथ की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।