कहते हैं एक इंसान की सूरत जैसे दिखने वाले 7 इंसान दुनिया में होते हैं। इस बात की सच्चाई का दावा तो नहीं किया जा सकता लेकिन हां इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय जैसी दिखने वालीं कुछ बेहद खूबसूरत महिलाएं काफी ट्रेंड कर रही हैं। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में रील्स से लेकर टकाटक वीडियो ऐप्स में इन हसीनाओं का जलवा बिखरा हुआ है।
खास बात ये है कि इनकी सूरतें बेहद हसीन ऐश्वर्या राय से काफी हद तक मिलती जुलती हैं। इनके वीडियोज और फोटोज देख कर लोग अब इन्हें ऐश्वर्या से कंपेयर भी करते दिख रहे हैं। इंडियन सोशल मीडिया इंफ्ल्युएंसर आशिता सिंह का नाम इस लिस्ट में ताजा-ताजा जुड़ा है। उनसे पहले 4 और लड़कियों का नाम इस फहरिस्त में शामिल है। आशिता के वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जाते हैं।
वह अब तक ऐश्वर्या के डायलॉग्स और गानों की लिप सिंक करते हुए कई वीडियोज शेयर कर चुकी हैं। आशिता ने सलमान खान जैसे दिखने वाले एक शख्स के साथ भी वीडियो शेयर किया था जिसे लोगों ने खूब नोटिस किया और एंजॉय किया।
View this post on Instagram
मराठी एक्ट्रेस मानसी नाइक अपने लुक्स को लेकर बहुत पहले से ही चर्चा में रही हैं। हाल ही में मानसी की शादी प्रोफेशनल बॉक्सर प्रदीप खारेरा से हुई है। मानसी और प्रदीप ने जनवरी 2021 में शादी की थी। इन दिनों वो अपने हसबेंड के साथ ढेर सारी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।
View this post on Instagram
आमना इमरान पाकिस्तान से हैं और अपने लुक्स को लेकर अपने फॉलोअर्स के बीच बहुत मशहूर हैं। आमना अपने ब्यूटी ब्लॉग्स के लिए भी जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने इंस्टा पर वह ऐश्वर्या के डायलॉग्स वाले ढेरों वीडियोज शेयर कर चुकी हैं।
View this post on Instagram
आमना ऐश्वर्या की फिल्म देवदास, मोहब्बतें और ऐ दिल है मुश्लिक से भी कई सारे लुक्स ट्राय कर चुकी हैं। उनके फॉलोअर्स ने उन्हें इसके लिए काफी सराहा भी है।
सलमान खान ने साल 2005 में फिल्म लकी नो टाइम फॉर लव में काम किया था। इस फिल्म के लिए वह एक्ट्रेस भी खुद ढूंढकर लाए थे। ऐसे में सलमान खान को ऐश्वर्या जैसे लुक्स वाली एक लड़की टकरा गई। ये और कोई नहीं बल्कि एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाह हैं।
View this post on Instagram
बेहद खूबसूरत स्नेहा ने फिल्म लकी से ही अपने बॉलीवुड करियर की शरुआत की। ऐसे में स्नेहा को बॉलीवुड की दूसरी ऐश्वर्या के नाम से भी जाना जाने लगा था। कुछ वक्त पहले स्नेहा ने एक फोटो शूट कराया था जिसमें वह ब्राइडल लुक में नजर आई थीं। उनके इस लुक को ऐश्वर्या राय के जोधाबई लुक से कंपेयर किया गया था।
View this post on Instagram
इरानियन-अमेरिकन मॉडल महलाघा जबेरी (Mahlagha Jaberi) के लुक्स भी ऐश्वर्या राय से काफी मिलते जुलते हैं। सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहने वालीं महलाघा के सोशल मीडिया पर 3.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।