पहले एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना, फिर महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी बेटी सारा तेंदुलकर इसके बाद कटरीना कैफ, नोरा फतेही और काजोल के डीपफेक वीडियो ने बवाल मचा दिया था। रश्मिका मंदाना के डीपफेक के बाद केस दर्ज करते हुए दिल्ली पुलिस ने हाल ही में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
हालांकि इसके बाद भी डीपफेक का कई सेलेब्स शिकार हो चुके हैं। वहीं अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर और कार्तिक आर्यन सहित कई सितारे नजर आ रहे हैं, लेकिन यह डीपफेक वीडियो अश्लील ना होकर बड़ा ही मजेदार है।
सलमान खान सहित ये सितारे हुए डीपफेक का शिकार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ बच्चे फल बेचते नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में म्यूजिक भी बज रहा है। वीडियो में AI टूल की मदद से बच्चों के चेहरे बॉलीवुड स्टार के चेहरे से बदल दिए गए हैं। वीडियो में शाहरुख खान, सलमान खान, रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन और अक्षय कुमार बच्चे बने दिख रहे हैं।
वीडियो में शाहरुख दो चोटी में हैं, सलमान के बालों में गजरा लगा है, अक्षय दुपट्टा ओढ़े हैं और रणबीर ने फ्रॉक पहनी है, बिंदी लगाई है, बालों में चिमटी लगाए नजर आ रहे हैं। वहीं, अब ये वीडियो इंटरनेट खूब वायरल हो रहा है। वहीं इसी वीडियो पर अनन्या पांडे, सुहाना खान, सारा अली खान, जाह्नवी कपूर और आलिया भट्ट का भी डीपफेक वीडियो बनाया गया है।
यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
यह डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एक यूजर ने लिखा कि ‘कार्तिक बहुत क्यूट लग रहे हैं।’ एक यूजर ने लिखा कि ‘मुझे नहीं लगता कि ये नुकसानदायक है बल्कि ये तो फनी वीडियो है।’ एक यूजर ने लिखा कि ‘जिसने भी ये किया है, उसे अवॉर्ड देना चाहिए।’ एक यूजर ने लिखा कि ‘बहुत ही मजेदार है।’
एक यूजर ने लिखा कि ‘सल्लू भाई आपकी लोकेशन ढूंढ रहे हैं।’ एक यूजर ने लिखा कि ‘अक्षय कुमार के साथ पूरी तरह इंसाफ किया गया है।’ एक ने लिखा कि’रणबीर को देखो, वाह क्या बात है।’ एक का कहना है कि’कार्तिक आर्यन सेम है।’ एक ने लिखा कि ‘हाहाहा एसआरके।’ इसके अलावा भी कई तरह के कमेंट्स सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।