एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) बीते कई दिनों से शर्लीन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) के साथ विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच खबर आ रही थी कि राखी को एक बार फिर प्यार में धोखा मिल गया। उनके बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी ने राखी को पीटा। जिसके बाद राखी ने आदिल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। हालांकि एक्ट्रेस ने पहले ही इस खबर को अफवाह बताया था। लेकिन अब उन्होंने इस बात का सबूत दिया है कि वो और आदिल साथ में खुश हैं।

दरअसल राखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो एक इवेंट में आदिल के साथ नजर आ रही हैं। राखी ने मीडिया के सामने आदिल का हाथ थामते हुए कह रही हैं,”आदिल मेरा है। आदिल को मुझसे कोई नहीं छीन सकता।” इस वीडियो में दोनों एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं।

खबर पर क्या बोली थीं राखी
इससे पहले राखी ने आदिल संग अनबन की बात को गलत बताते हुए कहा था कि ये सारी बातें पूरी तरह बकवास हैं और उनके बीच सबकुछ ठीक हैं। राखी ने कहा था कि उन्हें शर्लिन चोपड़ा से शिकायत है और उनके रिश्ते को खराब करने की कोशिश कर रही हैं।

राखी ने कहा था कि उन्होंने शर्लिन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है, आदिल के नहीं। ये खबरें कौन फैला रहा है इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। राखी ने ये भी कहा था कि जो इस तरह की खबर फैला रहा है क्या उसके पास राखी की जिंदगी में दखल देने के अलावा कोई काम नहीं है।

बता दें कि पिछे कई महीनों से राखी सावंत बिजनेसमैन आदिल दुर्रानी को डेट कर रही हैं। इससे पहले राखी, रितेश सिंह के साथ शादी को लेकर काफी सुर्खियों में थीं। दोनों ने बिगबॉस के घर में एक साथ एंट्री ली, लेकिन शो के बाद दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं टिक पाया। जिसके बाद आदिल दुर्रानी उनकी जिंदगी में आए और दोनों मुंबई में एक साथ रह रहे हैं।