फिल्म ‘आदिपुरुष’ के डायलॉग को लेकर चल रहा विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसके साथ ही फिल्म के राइटर मनोज मुंतशिर को भी डायलॉग लिखना भारी पड़ गया है। इलाहबाद कोर्ट में फिल्म और इससे जुड़े सभी लोगों के खिलाफ केस चल रहा है। केस लड़ने वाले वकील का कहना है कि हिंदू धर्म की आस्था के साथ खेला जा रहा है। मनोज मुंतशिर समेत फिल्म से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी होनी चाहिए।

मनोज मुंतशिर की हो गिरफ्तारी

केस लड़ने वाले वकील ने कहा कि हिंदू धर्म की आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है। ऐसी फिल्में लिखने वाले मनोज मुंतशिर और फिल्म से जुड़े सभी लोगों की गिरफ्तार कर लेना चाहिए। इसके बाद ही ऐसी फिल्में बनना बंद होंगी।

कुरान पर ऐसी डॉक्यूमेंट्री बनाओ फिर देखो…

तीसरे दिन कोर्ट ने कहा कि केवल हिंदुओं की परीक्षा ली जाती है। ऐसा कुछ किसी और धर्म पर नहीं बना पाएंगे। उन्होंने कहा कुरान पर ऐसी छोटी सी ही डॉक्यूमेंट्री बनाकर देखें और फिर देखिए क्या होता है?”

बता दें कि इलाहबाद कोर्ट की लखनऊ बेंच ने सोमवार से लेकर बुधवार तक तीन दिनों तक इस मामले में सुनवाई करते हुए कड़ी टिप्पणी की है। पहले दिन की सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि फिल्म में जैसे भगवान हनुमान, भगवान राम, मां सीता और लक्ष्मण को दिखाया गया है, मेकर्स समाज को क्या संदेश देना चाहते हैं? कोर्ट ने ये भी कहा फिल्म में श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान, रावण, सीता और लंका दिखाने के बाद ये कहा जा रहा है कि ये रामायण नहीं है। क्या मेकर्स को दर्शकों को बेवकूफ समझते हैं।

आने वाली पीढ़ी को ऐसी फिल्मों के जरिए क्या सिखाना चाहते हैं। रामायण और कुरान जैसे धार्मिक ग्रंथो को बख्श दें। इसके बाद दूसरे दिन कोर्ट ने कहा था कि हर बार हिंदुओं की सहनशीलता की परीक्षा ली जा रही है। शुक्र है कि उन्होंने केवल थिएटर बंद करवाए, कानून नहीं तोड़ा। कोर्ट ने फिल्म को ब्लंडर बताया है।