कपिल शर्मा के शो में जो भी स्टार आता है उनके रंग में रंग जाता है। एक बार सोनम कपूर अपने पापा के साथ कपिल शर्मा के शो The Kapil Sharma Show में आई थीं। सोनम कपूर ने इस दौरान पापा अनिल और कपिल के साथ मिलकर खूब मस्ती की थी और खूब सारे सवालों के मजेदार जवाब दिए थे। सोनम कपूर से कपिल ने कई सारे ट्रिकी सवाल किए थे, जिसमें सोनम ने फैमिली से जुड़ी बातें भी फैंस के साथ शेयर की थीं।

शो के दौरान कपिल ने सोनम से एक सवाल किया- तीनों बहन भाइयों में से अनिल सर ने सबसे ज्यादा किसको परेशान किया है? इस पर सोनम जवाब देती हैं- ‘डैड इज प्रिटी कूल पापा तो कूल हैं बहुत। वो परेशान नहीं करते हैं। कौन करता है पापा?’ इस पर अनिल कपूर हंसते हुए जवाब देते हैं- तेरी मम्मी। अनिल कपूर की बात पर सब ठहाका मार कर हंसने लगते हैं। इस पर सोनम कपूर कहती है- मैंने नहीं कहा ये सब। ये इनके मुंह से आया है सब।

कपिल शर्मा कहते हैं- आपको तो वैसे भी नहीं कहेगा कोई कुछ। इस पर सोनम का जवाब आता है- आपको पता नहीं है मेरी मम्मी कैसी हैं? ये सुनते ही अनिल कपूर का रिएक्शन सामने आता है और वो बेटी के आगे हाथ जोड़ लेते हैं और हंसते हैं। सोनम कपूर के दो और भाई बहन हैं-रिया कपूर और हर्षवर्धन कपूर। वहीं सोनम रिया और हर्ष की मॉम हैं सुनीता कपूर।

बता दें, हाल ही में कपिल के शो में एक बार फिर से अनिल कपूर आए थे। अनिल कपूर अपनी नेटफ्लिक्स फिल्म एके वर्सेस एके के प्रमोशन के लिए शो पर आए थे। इस दौरान कपिल से इस बार अनिल ने पूछ लिया था कि वह उनके साथ किसी फिल्म में काम नहीं करते ऐसे में कपिल शर्मा ने भी अनिल कपूर को जवाब दिया था। अनिल कपूर ने बताया था कि कपिल को उनके साथ कई सारी फिल्में ऑफर हुई थीं। लेकिन कपिल ने उन फिल्मों के ऑफर को ठुकरा दिया था। जब कपिल शर्मा ने ठुकरा दिया था अनिल कपूर की फिल्मों का ऑफर, एक्टर ने उन्हीं के शो में सुनाया पूरा किस्सा