Anubhav Sinha: बॉलीवुड फिल्म मेकर अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) अपने ट्वीट्स के चलते लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अभी कुछ समय पहले ‘थप्पड़’ के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने ट्वीट कर शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से प्रदर्शनस्थल खाली करने की अपील की है। अनुभव सिन्हा ने ट्वीट कर लिखा, ‘और शाहीन बाग़, आपकी हिम्मत की दाद है। पर अब समय आ गया है कि इस विद्रोह को आने वाले कुछ समय के लिए मुल्तवी कर दिया जाय। आपकी बात बाआवाज़ ए बुलंद कह और सुन ली गयी है। आपके साथ खड़े लोगों की तादाद गिन ली गयी है। अब आपके हाथों नुक़सान होने की गुंजाइश है। न होने दें।
अनुभव सिन्हा ने आगे लिखा, ‘मुल्क पहले है। घर जाइए लड़ाई फिर की जाएगी। ये बेहद असाधारण हालात हैं। इनसे लड़ के आगे निकलना है पहले। आपकी अपनी वेल-बींग का सवाल है। घर जाएं। जो आप सब ने किया उसके लिए सलामी है आप सबको।’ खबरों की मानें तो शाहीनबाग के प्रदर्शनकारियों ने भी जनता कर्फ्यू को समर्थन करने का ऐलान किया है। जिसके चलते 22 मार्च को प्रदर्शनस्थल पर 4 लोग होंगे। बाकी लोग प्रदर्शनस्थल से दूरी बनाकर रखेंगे।
जनता कर्फ्यू के समर्थन में शाम 5 बजे पतंग उड़ाकर कोरोना की लड़ाई में शामिल डॉक्टरों, पुलिसकर्मियां और अन्य अधिकारियों को धन्यवाद दिया जाएगा। वहीं पतंगों पर सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में नारे लिखे जाएंगे। रात 9 बजे बाद सभी लोग प्रदर्शनस्थल पर वापस लौट जाएंगे।
और शाहीन बाग़, आपकी हिम्मत की दाद है। पर अब समय आ गया है कि इस विद्रोह को आने वाले कुछ समय के लिए मुल्तवी कर दिया जाय। आपकी बात बाआवाज़ ए बुलंद कह और सुन ली गयी है। आपके साथ खड़े लोगों की तादाद गिन ली गयी है। अब आपके हाथों नुक़सान होने की गुंजाइश है। न होने दें।1/2
— Anubhav Sinha (@anubhavsinha) March 21, 2020
और शाहीन बाग़, आपकी हिम्मत की दाद है। पर अब समय आ गया है कि इस विद्रोह को आने वाले कुछ समय के लिए मुल्तवी कर दिया जाय। आपकी बात बाआवाज़ ए बुलंद कह और सुन ली गयी है। आपके साथ खड़े लोगों की तादाद गिन ली गयी है। अब आपके हाथों नुक़सान होने की गुंजाइश है। न होने दें।1/2
— Anubhav Sinha (@anubhavsinha) March 21, 2020
मालूम हो कि अभी कुछ दिनों पहले अनुभव सिन्हा का एक ट्वीट खूब वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने न्यायमूर्ति रंजन गोगोई पर निशाना साधते हुए लिखा था कि श्री गोगोई, आपने बहुत सारे दिल तोड़े हैं। आप जैसे लोग हमारे लिए दूसरों पर भरोसा करना और उन्हें सम्मान देना असंभव बना देते हैं। यह आपके द्वारा किया गया सबसे बड़ा नुकसान है।’
बता दें कि अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘थप्पड़’ हाल ही में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में तापसी पन्नू लीड रोल में नजर आई थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो कुछ खास नहीं कर सकी लेकिन सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी रही थी। फिल्म को मिली असफलता पर भी अनुभव सिन्हा काफी ज्यादा नाराज हुए थे और सोशल मीडिया पर रोष प्रकट किया था।