पॉपुलर टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में काम कर चुके अभिनेता आशीष कपूर (Ashish Kapoor) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी पुणे से हुई है। उन पर एक महिला ने दिल्ली में एक पार्टी में रेप का आरोप लगाया है। पुलिस की ओर से मामले की जानकारी दी गई कि पीड़िता अभिनेता आशीष कपूर से सोशल मीडिया के जरिए कॉन्टेक्ट में आई थी। पीड़िता ने पुलिस को इस घटना के बारे में बताया कि ये घटना अगस्त के दूसरे हफ्ते में दिल्ली में हुई।
हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने मामले को लेकर बताया कि टीवी एक्टर आशीष कपूर के खिलाफ दिल्ली के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन इलाके में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद उन्हें एक कथित रेप के आरोप में महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि कई जगहों पर अशीष की गतिविधियों को ट्रैक किया गया। पुलिस द्वारा लगातार ट्रैक के बाद पुणे से अब अभिनेता को अरेस्ट कर लिया गया है।
पुलिस अधिकारियों की ओर से ये भी कहा गया कि महिला ने अपनी शुरुआती शिकायत में कुछ और लोगों का नाम लिया था लेकिन, बाद में अपने बयान को बदल दिया। पीड़िता की ओर से शुरुआत में आरोप लगाया गया था कि आशीष कपूर ने कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उनके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। लेकिन, बाद में उस महिला ने अपना बयान बदल दिया और सिर्फ एक्टर के नाम पर शिकायत दर्ज कराई। इस मामले की 11 अगस्त को एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
पुलिस ने बताया कि महिला एक्टर के संपर्क में सोशल मीडिया के जरिए आई थी। शुरुआती एफआईआर में आशीष कपूर के अलावा उनके एक दोस्त, दोस्त की पत्नी और दो अज्ञात लोगों का नाम शामिल था। हालांकि, महिला के बयान बदलने के बाद शिकायत केवल अभिनेता के खिलाफ ही दर्ज की गई। पीड़िता ने ये भी दावा किया कि घटना का वीडियो भी बनाया गया है। इस प्राथिमिकी के बाद दिल्ली पुलिस ने आशीष की तलाश शुरू कर दी थी, जिसके बाद उन्हें पुणे से गिरफ्तार किया गया। 25 साल में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मंच से अमिताभ बच्चन ने बांटे कितने करोड़? इनाम की रकम सुनकर उड़ जाएंगे होश!