Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अकसर जेठालाल पड़ोसन बबीता जी के पीछे-पीछे घूमते नजर आते हैं। जेठा बबीता जी के करीब आने का कोई मौका नहीं छोड़ते, चाहे उन्हें अपने घर में बुलाकर व्यंजन चखाना हो या फिर फलों की टोकरी बबीता जी के घर तक लेजाने का मौका हो। ‘जेठा’ और ‘बबीता जी’ इतने सालों से काम कर रहे हैं तो इसका कुछ को असर होगा ना।
जी हां शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को 12 साल पूरे होने जा रहे हैं ऐसे में अभी भी इस शो के किरदार और खासतौर पर दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता शो से जुड़े हैं। लेकिन इससे पहले भी दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता साथ में काम कर चुके हैं। जी हां, Hum Sab Baraati टीवी शो पर मुनमुन दत्ता नजर आती थीं।
इस शो में भी दिलीप जोशी उनके को-स्टार के रूप में नजर आए थे। साल 2004 में Hum Sab Baraati शो जी क्लासिक में आता था। इसके बाद साल 2008 में शो Taarak Mehtaa Ka Ooltah Chashmah लॉन्च हुआ। इस शो के शुरुआत से ही जेठा के रूप में दिलीप जोशी और बबीता जी के अवतार में मुनमुन दत्ता जुड़ी हुई हैं।
मुनमुन की बात करें तो मुनमुन सिर्फ एक्टिंग ही नहीं गाने में भी माहिर हैं। मुनमुन ट्रेंड क्लासिकल सिंगर हैं। मुनमुन की फैमिली में भी कई ऐसे मेंबर्स हैं जो कि गाना गाते हैं। खबरों के मुताबिक दिलीप जोशी ने ही मुनमुन को सजेशन दिया था कि उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम करना चाहिए। मुनमुन कई सारी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। हॉलिडे और द मुंबई एक्सप्रेस में उन्होंने काम किया था।