Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो दर्शकों का फेवरेट शो है। लंबे वक्त से चले आ रहे इस शो की खासियत ये है कि ये दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देता है। इस शो के नए पुराने एपिसोड्स आए दिन दर्शकों द्वारा रिपीट पर देखे जाते हैं। तो वहीं सोशल मीडिया पर क्रिएटिविटी की भी कमी नहीं है। शो और शो के कैरेक्टर्स को लेकर अकसर फैन्स सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ वायरल करते नजर आते हैं। हाल ही में इस शो के एक पुराने एपिसोड का वीडियो सामने आया है जिसमें ‘दया बेन’ भी दिख रही हैं।

इस वीडियो में ‘चंपक चाचा’ को अचानक भूतनी दिख जाती है। वीडियो में नजर आता है कि चाचा पहले समझ नहीं पाते कि परछाई किसकी है। बाद में अचानक से भूत का चेहरा उनके सामने आता है। तभी दर्शकों को प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर दिखाई देती है। अब चाचा को भूत के चेहरे पर प्रियंका चोपड़ा का चेहरा नजर आने लगता है। बता दें, इस वीडियो के जरिए प्रियंका चोपड़ा के 2019 Met Gala लुक का मजाक उड़ाया गया है। देखें वीडियो:-

प्रियंका पिछले दिनों 2019 Met Gala में हाजिरी देने पहुंची थीं। इस इवेंट में उनके पति निक जोनस भी उनके साथ आए थे। तो वहीं इसी इवेंट  पर दीपिका पादुकोण भी दिखाई दी थीं। सभी ने दीपिका पादुकोण के लुक को काफी पसंद किया था।

दीपिका ने पिंक कलर का ड्रेस पहना था जिसमें वह डिजनी प्रिंसेस लग रही थीं। तो वहीं इसके ठीक उलट प्रियंका चोपड़ा इस इवेंट में अजीबों-गरीब लुक में नजर आई थीं। ऐसे में प्रियंका का खूब मजाक उड़ाया गया था। ‘तारक मेहता’ शो के ‘चंपक चाचा’ का ये वीडियो सामने आने के बाद से फैन्स कमेंट बॉक्स में कहते नजर आ रहे हैं- ‘प्रियंका ने तो बेईज्जती करा दी है।’ तो कोई कहता नजर आया – ‘प्रियंका का मेकअप वर्स्ट।’

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)