Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता शो की ‘बबीता जी’ यानी अभिनेत्री मुनमुन दत्ता अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो कीचड़ से सनी हुई दिख रही हैं। उनकी यह तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही है और वो जेठालाल (दिलीप जोशी) से जुड़े मज़ेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। शो में जेठालाल और बबीता जी की केमिस्ट्री फैंस को काफी पंसद आती है और इसी बात को लेकर यूजर्स मुनमुन की तस्वीर पर जेठालाल को लेकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
दरअसल मुनमुन की यह तस्वीर उस वक़्त की है जब वो जॉर्डन में छुट्टियां मना रहीं थीं। 2017 के जॉर्डन ट्रिप की कई थ्रोबैक तस्वीरें मुनमुन ने शेयर की है जो फैंस का दिल जीत ले रहीं हैं। डेड सी में उनका मड बाथ खासकर फैंस का ध्यान खींच रहा है। मड बाथ की अपनी तस्वीर शेयर करते हुए मुनमुन ने लिखा, ‘डेड सी और उसमें थेरेपी वाला मड बाथ…जॉर्डन 2017.’
मुनमुन की तस्वीर पर यूनिवर्सल नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘जेठालाल के लिए इतना कुछ?’ वहीं शो में टप्पू का किरदार निभाने वाले राज अनादकत का ज़िक्र करते हुए रुधीन पटेल नाम एक यूजर ने लिखा, ‘इस बार राज ने कमेंट नहीं किया।’
रोहित राजपुत नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘आपने डेड सी को जिंदा कर दिया, बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं आप।’ कमाल थापर नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘जेठालाल आपकी लोकेशन जानना चाहते हैं।’ वहीं अमन नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘जेठालाल को बुलाओ कोई।’ विक्की गोयल नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘ये देख जेठालाल भाग जाएंगे।’
मुनमुन दत्ता अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से ही मुश्किलों में पड़ गईं थीं और लोग उनकी गिरफ्तारी की मांग करने लगे थे। दरअसल उन्होंने अपने एक मेकअप वीडियो में एक खास जाति के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था जिसके बाद वो लोगों के निशाने पर आ गईं थीं। उनके खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था। हालांकि बाद में मुनमुन ने यह कहते हुए माफ़ी मांग ली थी कि उन्हें उस खास शब्द का सही मतलब नहीं पता था।