तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम बबीताजी उर्फ मुनमुन दत्ता शो की सबसे चर्चित एक्ट्रेसेस में शामिल हैं। जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी के साथ बबीता की मीठी नोकझोंक लोगों को खूब पसंद आती है। मुनमुन दत्ता दिलीप जोशी को जहां खास दोस्त मानती हैं। वहीं उनके ऑनस्क्रीन बेटे टप्पू यानी भव्य गांधी को भाई का दर्जा देती हैं। लेकिन ऐसा कई बार हुआ है कि शूटिंग के दौरान उनकी नोकझोंक शो के मेकर्स के साथ भी हो चुका है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुनमुन के साथ एक विवाद भी जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि उन्हें फिजिकल टच बिल्कुल पसंद नहीं हैं। शूटिंग में अगर कोई ऐसा शॉट आए, जहां उन्हें कोई छू रहा हो तो वे चिढ़ जाती हैं। कहा यहां तक जाता है कि उनकी इस आदत के चलते डायरेक्टर उन्हें कई एपिसोड से आउट भी कर चुके हैं, लेकिन मुनमुन अपनी बात पर अडिग रहती हैं। किसी के भी छूने से वह असहज महसूस करती हैं।
बता दें मुनमुन दत्ता ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से पहले भी कई शोज में काम कर चुकी हैं, लेकिन उन्हें किसी भी कलाकार को छूना पसंद नहीं है। यही वजह रही है कि उनके तारक मेहता शो के मेकर्स के साथ कई बार विवाद हो चुके हैं। लिहाजा उन्हें कई बार शो से बाहर भी रहना पड़ा है।
जेठालाल से है पुराना रिश्ताः बबीता और जेठालाला की एक दूसरे से जान पहचान 16 साल पहले से ही है। साल 2004 में जीटीवी पर प्रसारित शो ‘हम सब बाराती’ में दिलीप जोशी मुनमुन दत्ता के साथ काम कर चुके हैं। यह शो भी एक हास्य धारावाहिक ही था। और इस शो के बाद साल 2008 में तारक मेहता… मेंदोनों साथ आए। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दिलीप जोशी ने ही मुनमुन को तारक मेहता.. के लिए ऑडिशन देने को कहा था।
बात करें बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता की तो उनका जन्म 28 सिंतबर 1987 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था। साल 2004 में सीरियल ‘हम सब बाराती’ से एक्टिंग में डेब्यू किया था। यह शो करने से पहले मुनमुन ने कई फैशन शोज में भी काम किया। हालांकि मुनमुन डॉक्टर बनना चाहती थीं। पुणे में रहते हुए उन्होंने अंग्रेजी में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की और इसके बाद मुंबई चली आईं। मुनमुन को फिल्मों में पहला ब्रेक कमल हासन की फिल्म ‘मुंबई एक्सप्रेस’ में मिला था। इसके साथ ही साल 2006 में फिल्म ‘हॉलीडे’ में भी नजर आईं थीं।