फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा की है। उन्होंने ट्विटर पर फिल्म ‘The Vaccine War’ का पोस्टर जारी किया है। पोस्टर जारी करते हुए उन्होंने लिखा,”घोषणा:पेश है ‘द वैक्सीन वॉर’ – एक ऐसे युद्ध की अविश्वसनीय सच्ची कहानी जिसे आप नहीं जानते थे कि भारत लड़े हैं। और अपने विज्ञान, साहस और महान भारतीय मूल्यों से जीता। ये स्वतंत्रता दिवस, 2023 पर रिलीज होगी। 11 भाषाओं में।”

  1. फिल्ममेकर एसएस राजमौली की फिल्म आरआरआर का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म इस वक्त जापान में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने JPY 209 मिलियन (लगभग 11 करोड़ रुपये) से अधिक की कमाई की है। फिल्ममेकर ने बताया कि जापान में रिलीज होने के 20 दिनों के अंदर इस फिल्म को 1.3 लाख से अधिक लोगों ने देखा है।
  2. आदिपुरुष निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म को लगभग 5 महीने के लिए स्थगित करने की घोषणा की। निर्देशक ओम राउत और टीम इस विस्तारित अंतराल के दौरान वीएफएक्स और अन्य पहलुओं पर फिर से काम करेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि इस करने के लिए 100 करोड़ से अधिक खर्च किए जाएंगे। जिससे ये फिल्म 2.0 और आरआरआर जैसी बड़ी फिल्मों को पछाड़कर अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म बन जाएगी।
  3. राकेश रोशन और ऋतिक रोशन ने अपने प्रोडक्शन हाउस के लिए मुंबई के लोअर परेल इलाके में प्रॉपर्टी खरीदी है। उन्होंने ये प्रॉपर्टी मैराथन फ्यूचरक्स में खरीदी है, जो 10,000 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैली हुई है। एक रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म सीआरई मैट्रिक्स द्वारा एक्सेस किए गए दस्तावेजों के अनुसार,इस प्रॉपर्टी को रोशन ने 33 करोड़ रुपये में खरीदा है।
  4. अमेरिकी सिंगर और प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने बेटी के साथ पहली बार सफर करने के अनुभव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बेटी मालति मैरी चोपड़ा जोनस के साथ सफर करना अब बिल्कुल अलग है। निक जोनस और प्रियंका काम और वैकेशन के लिए सफर करते रहते हैं। इसी के बारे में बात करते हुए निक जोनस ने कहा कि उनके लिए यात्रा अब निश्चित रूप से अलग है। जिन जगहों पर वो कई बार जा चुके हैं अब वो जगहों को भी अलग नजरिए से देख रहे हैं। जोनस ने कहा,”ये बहुत खास है। हमारे लिए ये अनुभव काफी अलग और मजेदार है।”