स्टार प्लस का बहुचर्चित शो बंदी युद्ध के 7 अगस्त को ऑन एयर हो गया। शो के निर्माता पहले से ही इस शो को लेकर कई तरह टीवी का रुख बदलने वाला शो करार दे चुके हैं। बंदी युद्ध के में फिल्मों में काम कर चुके कई बड़े सितारे देखने को मिलेंगे। शो में संध्या मृदुला, पूरब कोहली, अमृता पुरी, सत्यदीप मिश्रा और मनीष चौधरी जैसे बड़े नाम नजर आ रहे हैं। यह सीरियल इजराइली टीवी सीरीज ‘गिडियन रॉफ के हॉटुफिम’ का भारतीय संस्करण है। सीरियल दो भारतीय सैनिकों के परिवार की कहानी है जो कारगिल के युद्ध के समय पाकिस्तान में बंदी बना लिए जाते हैं।

https://twitter.com/SupernalTyro/status/795682004570345472

हरलीन-सरताज और नाजनीन-इमान इन दो जोड़ियों को केंद्र में रख कर सीरियल बनाया गया है। करीब 17 सालों बाद जब वो भारत लौटते हैं तो वो उनके परिवार पर इस युद्ध का क्या असर पड़ता है ये ही सीरियल की मुख्य थीम है। निखिल अडवाणी का यह शो सवाल करता है ‘कौन है युद्ध के असली बंदी। कुछ दिनों पहले सीरियल का प्रीमियर मुंबई में स्क्रीन हुआ। अब जब ये इस शो का पहला एपिसोड ऑ एयर हो गया है तो लोगों ने अपनी राय देनी शुरु कर दी है। ट्विटर पर लोगों ने सीरियल के पहले एपिसोड को पसंद किया है। पुराने लीग के शो से कुछ हटकर थीम होने के कारण लोग इसे पसंद कर रहे हैं।

https://twitter.com/KhanUmamaamreen/status/795703201433387008

https://twitter.com/mansiDdreamer/status/795698489468403712

https://twitter.com/Piyushsumera200/status/795696539662503937