बीजेपी लीडर और भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार-सिंगर मनोज तिवारी का पाला एक बार एक्ट्रेस डॉली बिंद्रा से पड़ गया था। दरअसल, सिंगर मनोज तिवारी बिग बॉस के घर जा पहुंचे थे। रिएलिटी शो बिग बॉस में मनोज तिवारी का स्वागत काफी जोर शोर से किया गया था। वहीं कुछ दिनों बाद घर के माहौल में मनोज तिवारी एडजेस्ट नहीं कर पाए। घर के अंदर डॉली बिंद्रा भी थीं। उनकी बुलंद आवाज हर वक्त बिग बॉस के घर में गूंजती रहती थी।

डॉली बिंद्रा का घर के अंदर आए दिन किसी न किसी से झगड़ा होता ही रहता था। ऐसे में एक दिन मनोज तिवारी का भी एक्ट्रेस डॉली बिंद्रा से सामना हुआ। डॉली बिंद्रा इस बीच मनोज तिवारी को धमकाती नजर आई थीं कि बाप पर मत जाना। डॉली ने इस दौरान गुस्से में मनोज तिवारी को कहा कि- मनोज तिवारी मैें कह देती हूं जुबान संभाल कर बात कर नहीं तो काट के रख दूंगी।

दरअसल, एक अंडे के पीछे मनोज तिवारी और डॉली बिंद्रा एक दूसरे से लड़ पड़े थे और चीखम चीखी करने लगे थे। डॉली बिंद्रा की किचन में नाश्ता बनाने की ड्यूटी थी। वहीं मनोज को अंडा खाना था। डॉली का कहना था कि मनोज ने उनसे ठीक से नहीं कहा। वहीं मनोज तिवारी अपनी बात पर अड़े थे कि उन्हें अंडा खाना है। नहीं तो वह खुद की रसोई में जाकर अंडा बना लेंगे। अब डॉली और मनोज में ठन गई क्योंकि डॉली उन्हें रसोई में एंटर नहीं होने दे रही थीं। इस बीच दोनों के बीच काफी गहमा गहमी भी हुई थी।

मनोज तिवारी को किचन में घुसने नहीं दिया जा रहा था इस पर उन्होंने डॉली बिंद्रा से कहा था कि किसी के बाप का नहीं है किचन। तभी डॉली बिंद्रा भड़क गई थीं। बिदकते हुए डॉली मनोज को बोली थीं-मैं तेरे को बोल देती हूं मनोज तिवारी जुबान संभाल कर बात करियो। किचन में जाने से रोकने की कवायत में डॉली ने मनोज को हाथ से रोका तो मनोज ने कहा कि हमें हाथ मत लगाओ। इस पर बिंद्रा ने कहा नहीं तो क्या करेगा? मनोज कहते हैं- अंडा बनाऊंगा।

डॉली भी कहती हैं- बनाके दिखा। अब डॉली उन्हें गैस तक आने नहीं देतीं। इस पर फिर मनोज तिवारी कैप्टन को पुकारते हैं तो डॉली बिंद्र उन्हें चुप करा देती हैं कि क्या कैप्टन हांं…..। मनोज तिवारी कहते हैं- लो बात करो तुम। किचन में आने से रोक सकती हो तुम हमको? दोनों आपस में धक्का मुक्की करने लगते हैं। मनोज अपने गुस्से को पीते नजर आते हैं।

इस पर डॉली कहती हैं- मैंने तुमको रोका नहीं है, तू गलत स्टेटमेंट इस्तेमाल कर रहा है मनोज। मनोज गुस्से में कहते हैं- ऐ तमीज से बात करो तुम। डॉली कहती हैं- तमीज तो दिखा मत तू, तेरी उंगली का मुझे फर्क नहीं पड़ता।