KBC 11 September 5, 2019 Episode Written Updates: शो कौन बनेगा करोड़पति लेकर एक बार फिर से अमिताभ बच्चन दर्शकों के सामने हाजिर हो चुके हैं। शो में हॉटसीट पर इस वक्त आ बैठे हैं लातूर के बालाजी।इनका पूरा नाम है बालाजी सौदागर माने। माने बैनर पेस्टिंग का काम करते हैं। वह सीए बनना चाहते हैं। आर्थिक समस्या की वजह से  वह पढ़ हीं पाए। बालाजी कहते हैं कि हर इंसान को अपनी ग्रेजुएशन पूरी करनी चाहिए। जीती धनराशी सके बालाजी अपने बच्चों को खूब पढ़ाना चाहते हैं। साथ ही अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहते हैं।

बालाजी ने शो में बिग बी को बताया कि वह काफी समय से केबीसी के लिए ट्राय कर रहे थे। तब वह लोगों से कहते थे कि एक दिन वह भी केबीसी में जाकर हॉटसीट पर बैठेंगे। तब लोग उनपर हंसते थे। अब जाकर वह सच में केबीसी के मंच में अमिताभ बच्चन के सामने जा पहुंचे हैं।

बता दें, इससे पहले हॉटसीट पर खेल रहे थे दिल्ली के अभिषेक दुबे। अभिषेक ने कल शो में फास्टेस्ट फिंगर फास्ट में जबरदस्त प्रदर्शन किया था और हॉटसीट पर कब्जा जमाया था। अभिषेक शो में गेम खेलते हुए पहला पड़ाव पार कर चुके हैं। अभिषेक ने एक के बाद एक सवालों के धड़ाधड़ सही जवाब दिए। ऐसे में आज वह क्या इसी स्पीड के साथ खेल पाएंगे और 1 करोड़ के सवाल तक पहुंच पाएंगे ये जानना काफी दिलचस्प है।

बता दें दिल्ली के अभिषेक प्राणि विज्ञान के विद्यार्थी हैं। उनका जन्म मिर्जापुर में हुआ। अभी वह मुंबई में रह रहे हैं। उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई वाराणसी से की है। अभिषेक अपनी माताजी के साथ एक बहुत ही अनोखा रिश्ता है। उन्हें कभी कभी अपनी मां के बालों को सवारना उन्हें स्वादिष्ट खाना खिलाना पसंद है। अभिषेक से पहले शो में हॉट सीट पर विराजमान थीं नेहा मल्होत्रा। नेहा ने कल (बुधवार ) को 6 लाख 40 हजार शो से जीते थे और क्विट कर लिया था।

तो वहीं उनसे पहले शो में हॉटसीट पर बनी हुई थीं अर्पिता यादव। अर्पिता यादव भी 12वें सवाल पर आकर अटक गई थीं जिसकी कीमत थी 12 लाख 50 हजार रुपए। सवाल का जवाब सही नहीं दे पाने के चलते उन्होंने क्विट करलिया था और अपिता भी 6 लाख 40 हजार लेकर घर गई थीं। इधर अभिषेक ने भी 25 लाख जीतने के बाद शो से क्विट कर लिया था। अब शो में माने बिग बी के सामने खेल रहे हैं। आज यानी गुरुवार को एपिसोड की समाप्ति के चलते कल यानी शुक्रवार को एक बार फिर से माने के साथ खेल को आगे बढ़ाया जाएगा। क्या बालाजी माने बनेंगे इस सीजन के करोड़पति? ये तो एपिसोड देखकर ही पता चलेगा, जुड़े रहें केबीसी लाइव अपडेट्स के साथ।

Live Blog

Highlights

    22:34 (IST)05 Sep 2019
    9वें सवाल पर बजा बजर, कल फिर हॉटसीट पर बैठेंगे माने

    आज माने ने 80 हजार रुपए जीत लिए हैं। ऐसे में हो गई समय समाप्ति की घोषणा। इसी के साथ ही कल बि बी ने कहा आज के लिए बस इतना ही...

    22:30 (IST)05 Sep 2019
    80 हजार रुपए के लिए 8वां सवाल

    यकृत यानी लिवर प्रतिदिन लगभग एक लीटर मात्रा में कौनसा पाचन तरल पदार्थ बनाता है?पित्त 

    22:21 (IST)05 Sep 2019
    7वां सवाल 40 हजार

    इस वीडियो मेंदिख रहे क्रिकेटर 2019 में किस IPL टीम के लिए खेले?

    दिल्ली कैपिट्स

    22:18 (IST)05 Sep 2019
    20 हजार रुपए का 6ठा सवाल..

    लोकप्रिय दंतकथा औऱ विश्वास के अनु,सार, किनके बारे में यह कहा जाता है कि जहां भी राम कथा हो रही होती है वह वहीं होते हैं?

    सी- हनुमान

    22:16 (IST)05 Sep 2019
    पहला पड़ाव 10 हजार रुपए

    इस भारतीय महिला राजनेता को पहचानें (ऑडियो)

    प्रियंका गांधी

    22:14 (IST)05 Sep 2019
    चौथा सवाल..5000 रुपए का...

    अजय देवगन और तब्बू की फिल्म देदे डैश दे की फिल्म का नाम पूरा करें?

    सी- प्यार

    22:13 (IST)05 Sep 2019
    तीसरा सवाल 3 हजार रुपए के लिए..

    हिंदी भाषा में एक सप्ताह के कितने दिनों में वार शब्द आता है?

    7

    22:09 (IST)05 Sep 2019
    दूसरा सवाल 2 हजार रुपए के लिए..

    इनमें से सकिस खेल को खेलते वक्त, खिलाड़ी आमतौर पहर उसी खेल के नाम का उच्चारण करते हैं?

    कबड्डी

    22:08 (IST)05 Sep 2019
    पहला सवाल, 1 हजार रुपए के लिए..

    अगर आप पारंपरिक कुल्हड़ से चाय पी रहे हैं तो वआप किस मटीरियल से चाय पी रहे हैं..

    मिट्टी

    22:05 (IST)05 Sep 2019
    अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहते हैं माने, केबीसी से जीती धनराशी का ऐसे करेंगे उपयोग

    बालाजी कहते हैं कि हर इंसान को अपनी ग्रेजुएशन पूरी करनी चाहिए। जीती धनराशी सके बालाजी अपने बच्चों को खूब पढ़ाना चाहते हैं। साथ ही अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहते हैं।

    22:02 (IST)05 Sep 2019
    कौन हैं बालाजी...

    शो में हॉटसीट पर इस वक्त आ बैठे हैं लातूर के बालाजी। इनका पूरा नाम है बालाजी सौदागर माने। माने बैनर पेस्टिंग का काम करते हैं। वह सीए बनना चाहते हैं। आर्थिक समस्या की वजह से  वह पढ़ हीं पाए। 

    21:57 (IST)05 Sep 2019
    14वां सवाल

    किस लेखन ने भारत के लिए कहा था- कि भारत मानव जाति का पालना है... मानवीय  वाणी कगा जन्म स्थान है, इतिहास की -जननी है और विभूतियों की दादी है। 

    गलत उत्तर- चार्ल्स डिकेंस (अभिषेक ने खेल को यहीं क्विट किया, क्योकि उन्हें उत्तर नहीं पता था।) 

    सही उत्तर- मार्क ट्वन

    21:51 (IST)05 Sep 2019
    25 लाख का सवाल

    इनमें से कौनसा शहर बाकी विकल्पों से पहले किसी भारतीय राज्य की राजधानी बना? (50-50 लाइफलाइन)

    डी- शिलॉन्ग

    21:42 (IST)05 Sep 2019
    जीतें इनाम बने विनर, देखें विजेताओं के नामों की लिस्ट..

    आप भी जीत सकते हैं इन लोगों की तरह इनाम..

    21:36 (IST)05 Sep 2019
    12 लाख 50 हजार का 12वां सवाल..

    चंद्रयान 2 के रोवर का क्या नाम है?

    बी-प्रज्ञान..

    21:34 (IST)05 Sep 2019
    11वां प्रश्न, 6 लाख 50 हजार का सवाल..

    यह खिलाड़ी किस खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं?

    एक्स्पर्ट एडवाइज उत्तर- सी जेवलिन थ्रो

    21:31 (IST)05 Sep 2019
    11वां सवाल..

    अभिषेक दुबे की दो लाइफलाइन चली गई हैं। घड़ी मान दी शान्त हो गई हैं और अब 11वेंसवाल के लिए अगला सवाल 

    21:29 (IST)05 Sep 2019
    प्ले अलॉन्ग के जरिए बनें विनर...

    आप भी घर बैठे खेलना चाहते हैं केबीसी प्ले अलॉन्ग खेल कर जीतना चाहते हैं ढेरों इनाम तो बस हॉटसीट पर बैठे कंटेस्टेंट की तरह हर सवाल का सही जवाब दें। वह भी प्ले अलॉन्ग के जरिए। हर सवाल के सही जवाब के आपको मिलेंगे 20 पॉइंट्स। इन पॉइंट्स को आपको इकट्ठा करना है। ऐसे में जिस दर्शक के सबसे ज्यादा पॉइंट्स होंगे उसे विनर लिस्ट में जगह मिलेगी। हर रोज 10 प्रतिभागियों को विनर लिस्ट में शामिल होने का मौका मिलता है। 

    21:22 (IST)05 Sep 2019
    अभिषेक को बिग बी ने दिया चेक

    अमिताभ बच्चन ने अभिषेक को दिया 3 लाख 20 हजार का चेक

    21:21 (IST)05 Sep 2019
    10वां सवाल, 3 लाख 20 हजार रुपए के लिए..

    मानव शरीर में इनमें से कौन सा उतक दो हड्डियों को जोड़ता है?

    लिगामेन्ट

    21:19 (IST)05 Sep 2019
    1 लाख 60 हजार रुपए का सवाल 9वां प्रश्न

    9 जनवरी 1915 को घटी एक घटना के सम्मान में मनाया जाने वाला कौन सा दिवस वर्ष 2015 से प्रत्येक दो सालों में मनाया जाता है? (फ्लिप द क्वेश्चन)

    गलत उत्तर- डी पूर्ण स्वराज दिवस, सही उत्तर प्रवासी भारतीय दिवस।

    नया सवाल-(साइंस और टेकनॉलोजी) इनमें से सकौनसा स्तनधारी जीव अंडे देता है?

    प्लैटिप्लस

    21:15 (IST)05 Sep 2019
    स्मार्ट फोन के जरिए खेलें केबीसी प्ले अलॉन्ग

    रात 9 बजे से शो चलता ही है, इसी के साथ ही स्मार्ट फोन्स में प्ले अलॉन्ग भी चलता है। जैसे केबीसी शो में कटेस्टेंट हॉटसीट पर बैठकर खेलता है वैसे ही प्ले अलॉन्ग के जरिए दर्शक बिग बी द्वारा पूछे गए हर सवाल का सही जवाब दे सकते हैं और साथ ही जीत सकते हैं ढेरों इनाम।

    21:14 (IST)05 Sep 2019
    डिप्रेशन से जूझ चुके हैं अभिषेक दुबे

    डिप्रेशन से जूझ चुके हैं अभिषेक दुबे: असफलता के कारण बेहद दुखी हो गए थे। अभिषेक कहते हैं कि कभी कभी ऐसा होता है। ऐसे में चीजों को हमेशा पॉजिटिव लेना चाहिए। एक बार फेलियर का मजा चखना चाहिए।

    21:11 (IST)05 Sep 2019
    8वां सवाल 80 हजार रुपए के लिए..

    इस जानवर को पहचानिए  जिसका नाम दक्षिण अफ्रिका के रग्बी टीम के निकनेम से मेल खाता है? (ऑडियंस पोल लाइफलाइन)

    स्प्रिंग बॉक

    21:08 (IST)05 Sep 2019
    7वां प्रश्न, 40 हजार

    प्रेम चंद की सकौनसी रचना 4 साल के एक अनाथ बच्चे , हामिद की कहानी है ? 

    ईदगाह

    21:07 (IST)05 Sep 2019
    20 हजार रुपए का सवाल

    किसके ट्विटर बायो पहर लिखा है रुही और यश का पापा?

    सी- करण जौहर

    21:06 (IST)05 Sep 2019
    खेलें केबीसी प्ले अलॉन्ग जीते ढेरों इनाम..

    शो केबीसी के दर्शक रात के नौ बजते ही अपने टीवी सेट्स के सामने बैठ जाते हैं। गेम शो कौन बनेगा करोड़पति का हर सीजन फैंस को बेहद पसंद आता है। पिछले सीजन की तरह ही इस बार भी मेकर्स ने शो में प्ले अलॉन्ग के जरिए दर्शकों को फायदा पहुंचाने का इंतजाम किया है।

    19:22 (IST)05 Sep 2019
    खेल का पहला पड़ाव पार कर चुके हैं अभिषेक दुबे..

    कल यानी बुधवार के एपिसोड नंबर 13 में अभिषेक दुबे ने हॉटसीट पर अपनी जगह बनाई थी। साथ ही एक के बाद एक सवालों के सही जवाब देकर अभिषेक ने खेल का पहला पड़ाव भी पार कर लिया था। अब आगे अभिषेक इसी तरह से आसानी से खेलते रहेंगे या किसी एक सवाल में आकर अटकेगी उनकी गाड़ी? जानने के लिए दर्शक उत्साहित हैं।