KBC 11 : कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन के सामने अब हॉटसीट पर हैं मध्य प्रदेश से इंदौर के पं. हरिओम शर्मा। वह एक लाइफ लाइन के सहारे 40 हजार रुपये जीत चुके हैं। बुधवार का खेल खत्म हो गया लेकिन हॉटसीट पर बैठे हरिओम जी से बिग बी की वार्तालाप काफी दिलचस्प रही। इसी वार्तालाप के दौरान जब वह संस्कृत में तमाम श्लोक सुना रहे थे, तभी लक्ष्मी से संबंधित एक श्लोक सदी के महानायक ने सुनाकर सभी को चौंका दिया।
ये था श्लोक जो अमिताभ बच्चन ने सुनाया:
सूर्योदय च अस्तमय, दक्षाय नमः लक्ष्मी चक्र वर्धन
इससे पहले हॉट सीट पर बैठी दिल्ली की दिव्या 50 लाख रुपये वाले सवाल का जवाब नहीं दे पाईं और उन्होंने गेम छोड़ दिया। इस तरह वह 25 लाख रुपये जीत कर वापस गईं। इसके बाद हॉट सीट पर पहुंचे हरिओम शर्मा जो इंदौर, मध्य प्रदेश से हैं। पंडित हरि ओम शर्मा देवरी, मध्य प्रदेश में एक पुजारी हैं। वह श्री राम मंदिर और दुर्गा मंदिर में पुजारी हैं। अपनी 10वीं कक्षा के दौरान, वह एक तेल के दिए की रौशनी में पढ़ते थे क्योंकि उनके गांव में बिजली नहीं थी। स्नातक पास होने के बाद वह एक सामान्य नौकरी करना चाहते थे।
आज का खेल समाप्त हुआ।
इस गाने के गायक कौन हैं, जो गीतकार के रूप में अधिक लोकप्रिय हैं?
सही जवाब: स्वानंद किरकिरे
सांप के शरीर का कौन सा अंग उसे सूंघने में सहायता प्रदान करता है?
सही जवाब: जीभ
तस्वीर को देखकर इस योगासन को पहचानिए
सही जवाब: धनुरासन
इनमें से किस महीने में अन्य की तुलना में दिनों की संख्या कम होती है?
सही जवाब: जून
रमजान माह का एक हिस्सा इफ्तार इनमें से किसका किस्म है?
सही जवाब: भोजन
इस जवाब के लिए हरिओम जी ने आडिएंस पोल लाइफ लाइन लिया।
चौक पूरना, अल्पना, कोलम और अरिपन इनमें से किसके प्रकार हैं?
सही जवाब: रंगोली
अनूप जलोटा द्वारा गाए गए इस भजन के लाइन को पूरा करें। ऐसी लागी लगन...
सही जवाब: मीरा
बीए की पढ़ाई करने के बाद, मणिकर्णिका घाट वाराणसी में आश्रम में रहकर अध्ययन किया। उन्होंने 12 साल तक संस्कृत में चार वेदों और अन्य ग्रंथों का अध्ययन किया।
हरिओम शर्मा इंदौर, मध्य प्रदेश से हैं। पंडित हरि ओम शर्मा देवरी, मध्य प्रदेश में एक पुजारी हैं। वह श्री राम मंदिर और दुर्गा मंदिर में पुजारी हैं। अपनी 10वीं कक्षा के दौरान, वह एक तेल के दिए की रौशनी में पढ़ते थे क्योंकि उनके गांव में बिजली नहीं थी। स्नातक पास होने के बाद वह एक सामान्य नौकरी करना चाहते थे।
फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में तेज सही जवाब देकर अब हॉट सीट पर पहुंचे हैं हरि ओम शर्मा
इनमें से किस गुगल संरचना को रौजा ए मुनव्वरा नाम से जाना जाता था?
सही जवाब: ताजमहल
दिव्या ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया और गेम छोड़ दिया।
किसने पेशेवर टेनिस छोड़कर पेशेवर क्रिकेट खेला, लेकिन फिर से टेनिस में आकर डब्ल्यूटीए एकल रैंकिंग में नंबर 1 रैंक हासिल किया।
सही जवाब: एश्ले बार्टी
डॉ. रघुराम राजन ने अपने पेशेवर कैरियर में इनमें से कौन सा पद नहीं संभाला है?
सही जवाब: प्रबंध निदेशक, आईएमएफ
इस सवाल का जवाब देने के लिए दिव्या ने एक्सपर्ट ओपिनियन लिया।
इसरो ने जनवरी 2019 में लॉन्च किए गए एक छात्र उपग्रह का नाम किस प्रमुख वैज्ञानिक के नाम पर रखा?
सही जवाब: ए पी जे अब्दुल कलाम
दिव्या ने इस जवाब के लिए 50—50 लाइफ लाइन लिया।
पढ़ोगे लिखोगे बनाओ नवाब, खेलोगे कूदोगे तो बनोगे नवाब
दिव्या से बातचीत करते हुए अमिताभ ने कहा कि अब ये कहावत दफन हो चुकी है। लोग खेलकूद को बहुत प्रधानता देते हैं।
इनमें से किन दो देशों की सीमाएं एक दूसरे से लगती हैं?
सही जवाब: बांग्लादेश, म्यांमार
आस्कर जीतने वाली उस डॉक्यूमेंट्री का नाम बताएं जिसमें इस वीडियो में नजर आ रहे लोगों ने काम किया था।
सही जवाब: पीरियड एंड आफ सेंटेंस
दिव्या ने इस सवाल को फ्लिप कर दिया।
इनमें से किस देश में अभी तक सिर्फ एक ही महिला प्रधानमंत्री बनी हैं?
सही जवाब: पाकिस्तान
दिव्या एक नेशनल लेवल की तीरंदाज हैं।
शुरू हो गया केबीसी, अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर हैं दिल्ली की दिव्या
ईएसआईसी कर्मचारी राज्य बीमा निगम में एक अपर डिविजन क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। दिव्या एक राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाज हैं। दिव्या ने कॉलेज के दूसरे साल में ही जोनल तीरंदाजी मैच ट्रॉयल के माध्यम से सरकारी नौकरी हासिल कर ली थी। तीरंदाजी में दिव्या कई प्रतियोगिताओं में पुरस्कार के साथ ही छात्रवृत्ति और पदक जीते हैं। पिता के निधन के बाद से दिव्या ही घर की सारी जिम्मेदारी निभाती हैं।
दिव्या अब तक शो में 40 हजार रुपए जीत चुकी हैं। आज वह खेल को बिग बी के साथ हॉटसीट पर बैठ कर आगे बढ़ाएंगी।