KBC Play Along 2019: कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन में सिर्फ हॉटसीट पर ही नहीं आप घर बैठे भी करोड़पति बन सकते हैं। आप करोड़पति बनने का सपना अपने स्मार्टफोन से भी पूरा कर सकते हैं। ये सच है। इसके लिए आपको SonyLiv एप अपने मोबाइल में डाउनलोड करना होगा। इस एप में KBC Play Along के जरिए हर रोज कैश प्राइज जीत सकते हैं। इतना ही नहीं सही जवाब देने वालों में से लकी विनर को अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर भी खेलने का मौका मिल सकता है। अब तक डेढ़ लाख से भी ज्यादा लोगों ने प्ले अलॉन्ग खेल कर ढेर सारी धनराशि अपने नाम की है। शो प्रत्येक एपिसोड के विनर नाम की घोषणा करता है। एपिसोड संख्या 56 के ये रहे 10 विनर्स-

ऐसे खेले प्ले अलॉन्गः सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में सोनी लिव ऐप डाउनलोड करना होगा। इसमें अपना नाम, प्रोफेशन इत्यादि भरकर आरजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर लें। इतना करने के बाद आपको होमस्क्रिन पर केबीस प्ले अलॉन्ग लिखा मिलेगा। इसपर शो के टाइम पर क्लिक करें। यह गेम सिर्फ शो के दौरान ही प्ले होगा। अब आप नियमित रूप से हर सोमवार से शुक्रवार रात बजे अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी खेल सकते हैं।

ज्यादा से ज्यादा सही जवाब देने पर ढेरों ईनाम जीतने का मौका भी है। लेकिन इन ईनामों तक पहुंचने के लिए कुछ रूल्स और रेगुलेशन्स का मानना भी जरूरी है। जी हां, इस ऐप के जरिए घर बैठे पार्टिसिपेट करने वाले दर्शकों के लिए रूल औऱ रेगुलेशन की एक सूची जारी की गई है।