KBC 11 August 21, 2019 Episode 3 Updates : केबीसी के हॉट सीट पर दिल्ली में रेडिमेड धागे के होलसेल व्यापारी रवि जैन आए हैं। वहीं राजस्थान की सरोज सिसोदिया मौजूद हैं गलत जवाब देकर करोड़पति बनने से चूक गईं। रवि ने अब 8 सवालों का सही जवाब दे चुके हैं। वह काफी अच्छा खेल रहे हैं। अब तक किसी भी कंटेस्टेंट ने करोड़पति बनने की रेस में बेहतर खेल नहीं दिखाया है। अब देखना होगा कि क्या रवि जैन बन पाते हैं करोड़पति।

बता दें अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन के साथ दर्शकों के सामने हाजिर हो चुके हैं। दूसरे दिन के खेल के समाप्त होने के दौरान हॉट सीट पर पहुंची सरोज सिसोदिया तीसरे दिन भी बेहद अच्छे तरीके से खेल को आगे बढ़ाती रहीं। बीच में ही गलत जवाब देकर खेल से बाहर हो गईं जिसके बाद फास्टेस्ट फिंगर टेस्ट में अच्छा परफॉ़र्म करते हुए रवि जैन हॉट सीट तक पहुंच हैं। अब देखना होगा कि क्या वह कौन बनेगा करोड़पति में करोड़पति सवाल तक पहुंच पाते हैं कि नहीं। विवेक दिल्ली में रेडिमेड धागे के होलसेल व्यापारी हैं। इसके साथ ही वह रिटेल शॉप भी चलाते हैं।

 

Live Blog

22:44 (IST)21 Aug 2019
KBC 11 Day 3 का खेल खत्म हुआ, रवि जैन हॉट सीट पर मौजूद

केबीसी में तीसरे दिन  हॉट सीट पर उदयपुर की सरोज सिसोदिया मौजूद थीं। खेल के बीच में ही गलत जवाब देकर वह खेल से बाहर हो गईं। फास्टेस्ट फिंगर टेस्ट के बाद रवि जैन हॉट सीट पर बैठे हैं। अब आगे का खेल कल रात 9 बजे फिर शुरू होगा।

22:31 (IST)21 Aug 2019
'टोटल धमाल' का यह गाना किस एक्ट्रेस पर फिल्माया गया है, गाना बजता है मंगता है तो रसिया..

सोनाक्षी सिन्हा, श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही, सारा अली खान

जवाब- सोनाक्षी सिन्हा 

22:29 (IST)21 Aug 2019
2019 में किसने फ्रेंच ओपन में पुुरुष एकल का 12वां खिताब अपने नाम किया?

रोजर फेडरर, राफेल नडाल, डोमिनिक थिएम, नोवाक जोकोविच

जवाब- राफेल नडाल

22:18 (IST)21 Aug 2019
ऑपरेशऩ विजय की सफलता के बाद 26 जुलाई को कौन सा दिवस मनाया जाता है

झंडा दिवस, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस,  शहीद दिवस, करगिल दिवस, 

जवाब- करगिल दिवस

22:13 (IST)21 Aug 2019
चित्र में नजर आ रहे राजनेता अपने हाथ में क्या लिए हुए हैं

मंत्रिमंडल के मंत्रियों की सूची, अपना शपथ पत्र, अपना संसदीय भाषण, केंद्रीय बजट के दस्तावेज

जवाब-  केंद्रीय बजट के दस्तावेज

22:11 (IST)21 Aug 2019
नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज डेल्ही क्राइम इनमें से किस वास्तविक नाम पर आधारित है

निर्भया केस, निठारी केस, आरुषि केस जेसिका लाल

जवाब- निर्भया केस

22:10 (IST)21 Aug 2019
इनमें से किस नाम का अर्थ है लाल रंग या लाल रंग वाला

रोहित, हार्दिक, विजय, शिखर

जवाब- रोहित

22:04 (IST)21 Aug 2019
रवि जैन उत्तर प्रदेश के राठौड़ गांव के रहने वाले हैं

रवि जैन मुख्यत: उत्तर प्रदेश के राठौड़ गांव के रहने वाले हैं।  25 साल पहले उनके पिता एक बच्चों के सूटों की फैक्ट्री चलाते थे, जो 2 साल पहले कम लाभ के कारण रवि को बंद करनी पड़ी थी।

22:01 (IST)21 Aug 2019
हॉट सीट पर आए रवि जैन

गलत जवाब देकर सरोज सिसोदिया के खेल से बाहर होने के बाद दिल्ली के रेडिमेड धागे के होलसेल और रिटेल शॉप चलाने वाले रवि जैन हॉट सीट पर आए हैं।

21:56 (IST)21 Aug 2019
हुंकार और उर्वशी हिंदी काव्य के रचनाकार कौन हैं

मैथिली शरण गुप्त, रामधारी सिंह दिनकर,  भारतेंदु हरिश्चंद्र, माखनलाल चतुर्वेदी

जवाब- रामधारी सिंह दिनकर

21:52 (IST)21 Aug 2019
2018 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होने वाला एकमात्र क्रिकेटर कौन है

स्मृति मंधाना, मिताली राज, हरमन प्रीत, झूलन गोस्वामी

जवाब- स्मृति मंधाना

21:48 (IST)21 Aug 2019
सरोज उदयपुुर के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं

सरोज उदयपुुर के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। वह एक बहुत ही सकारात्मक व्यक्ति हैं। सरोज और उनके पति की कभी एक जैसी राय नहीं होती। वह परिवार को एक साथ रखती हैं।

21:37 (IST)21 Aug 2019
महाभारत में भीम की कौन सी पत्नी घोटात्कच की मां थी

हिडिम्बा, बलंधरा, द्रौपदी, कली

जवाब- हिडिम्बा

21:34 (IST)21 Aug 2019
इनमें से क्या गिरी दुर्ग यानी पहाड़ी पर बना किला नहीं है

कुंभलगढ़, नाहरगढ़, मेहरानगढ़, जूनागढ़

जवाब- जूनागढ़

21:31 (IST)21 Aug 2019
एक गाने का धुन बजता है, गाने को पहचानना है

सपने में मिलती है, सात समुंदर, साजन जी घर आए, ले गई ले गई

जवाब - ले गई  ले गई

21:18 (IST)21 Aug 2019
रामायण में मेघनाद अक्षय कुमार किनके बेटे हैं

रामायण में मेघनाद अक्षय कुमार किनके बेटे हैं

रूमा सुलोचना मंदोदरी अमृतप्रभा

जवाब- मंदोदरी

21:16 (IST)21 Aug 2019
यह जानवर किस महाद्वीप के मूल निवासी हैं

एशिया, अफीका, अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रिका

जवाब-अफ्रीका

21:14 (IST)21 Aug 2019
प्रश्न

इस इमारत (लोटस टेंपल) का आकार किस फूल से प्रेरित है-गुलाब लिली कमल सूरजमुखी

जवाब- कमल

21:04 (IST)21 Aug 2019
शिक्षा के लिए पति से 1 साल दूर रहीं थीं सरोज सिसोदिया

सरोज को एक समय अपनी शिक्षा के लिए पति और बेटी से एक साल के लिए  अलग रहना पड़ा था। यह उनके लिए कठिन समय था

20:57 (IST)21 Aug 2019
KBC Play Along: खेल के लिए जरूरी हैं ये रूल्स और रेगुलेशन, जानिए

केबीसी सीजन 11 में अगर आप भी हिस्सा लेना चाहते हैं तो ये काम आप घर बैठे भी कर सकते हैं।  केबीसी प्ले अलॉन्ग के जरिए आप भी कौन बनेगा करोड़पति गेम खेल कर लाखों रुपए जीत सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन में सोनी लिव ऐप डाउनलोड करना होगा। इसमें रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आप नियमित रूप से हर सोमवार से शुक्रवार रात बजे अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी खेल सकते हैं। ये रहे रूल्स और रेगुलेशन्स

20:53 (IST)21 Aug 2019
2000 जीत चुकी हैं सरोज सिसोदिया

केबीसी में सरोज सिसोदिया अब तक दो प्रश्नों का जवाब देकर 2000 की राशि जीत चुकी हैं। आज तीसरे प्रश्न के लिए गेम खेलेंगी।

20:46 (IST)21 Aug 2019
KBC 2019 Play Along खेल आप भी जीत सकते हैं आकर्षक इनाम

केबीसी के लिए रजिस्ट्रेशन और हॉट सीट की रेस के लिए चुनिंदा कंटेस्टेंट का चुनाव हो चुका है। लेकिन आप चाहें तो घर बैठे भी ढेरों ईनाम जीत सकते हैं। इसके लिए आपको Kbc play along game (KBC PAG) अपने मोबाइल से खेलना होगा। 

20:40 (IST)21 Aug 2019
हॉटसीट पर सरोज सिसोदिया

केबीसी में  हॉटसीट पर उदयपुर की सरोज सिसोदिया पर विराजमान हैं। वह अभी तक दो प्रश्नों का सही जवाब देकर 2 हजार रुपये जीत चुकी हैं। अब आगे का खेल  9 बजे फिर शुरू होगा।