Naveen Bawa: नवीन बावा टीवी की दुनिया के ऐसे कलाकार हैं जिनकी कॉमेडी दर्शकों को हंसाने पर मजबूर कर देती है। वह असम के छोटे शहर डिब्रूगढ़ से दिल्ली होते हुए मुंबई आए। उनकी यात्रा के इस सफर में कई ऐसे पड़ाव आए जहां उन्हे करियर को लेकर काफी संघर्ष करना पड़ा। मुंबई आए तो उनके खाने तक के पैसे नहीं थे। इन संघर्ष के दिनों को याद करते हुए नवीन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कई बार वह निराश हुए लेकिन उपर वाले पर भरोसा था। बता दें कि नवीन मेडिकल के स्टूंडेंट थे लेकिन उनका मन गाने, थिएटर करने में ज्यादा रमता था।
मेडिकल की पढ़ाई छोड़कर नवीन दिल्ली आ गए। उनको जीवन में कुछ नया करना था। दिल्ली में आकर वो थिएटर ज्वॉइन कर लिए। जीविका चलाने के लिए वह दिल्ली में स्टेज शो करने लगे। ऑल इंडिया रेडियों के लिए कई गाने भी गाए। एक नाटक करने के दौरान ही नवीन को एक सज्जन ने उन्हें मुंबई आने का ऑफर दिया। नवीन उस व्यक्ति के बार में बात करते बताया था, ‘उनके नाटक से प्रभावित होकर एक व्यक्ति ने उन्हें एक फिल्म का ऑफर दिया। उसने यह कहते हुए मुंबई बुलाया कि वह शम्मी कपूर और अमजद खान की एक फिल्म में उन्हें रोल देगा। फिल्म के पोस्टर दिखाते हुए उस व्यक्ति ने मेरी कहां फोटो होगी, कितने पैसे और गाड़ी से लेकर, घर तक देने की बात कही थी।’
उस व्यक्ति के कहने पर नवीन मुंबई चले गए लेकिन वहां जाकर उनको निराशा हाथ लगी। जिस व्यक्ति ने उन्हें बड़े सपने दिखाकर मुंबई बुलाया था वह कहीं मिला ही नहीं। इस हालात में उन्हें काफी धक्के खाने पड़े। इसी दौरान आनंद महेंद्रू के सीरियल देख भाई देख में रोल मिला। यहीं से उनकी किस्मत चमकी और आज टीवी के बड़े हास्य कलाकारों में से एक हैं। बता दें कि नवीन ने गुपचुप, नॉक-नॉक..कौन है, इम्तिहान, एफआईआर, भाबीजी घर पर हैं जैसे टीवी सीरियल तो फना, हिंदुस्तान की कसम, राजू चाच, चलते-चलते जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रहे। वह फिलहाल कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो में भी नजर आते हैं। उनकी टीवी पर सैकड़ों कैरक्टर लोगों की आंखों में बसे हैं।
