अपकमिंग टीवी शो ‘इस प्यार को क्या नाम दूं 3’ की एक्ट्रेस शिवानी तोमर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक नई तस्वीर अपलोड की है। इस तस्वीर में वह साड़ी पहनी हुई नजर आ रही हैं। यह तस्वीर उनके नए लुक की हैं। शो में शिवानी इसी लुक में नजर आएंगी। तस्वीर के कैप्शन में शिवानी ने लिखा, “इस प्यार को क्या नाम दूं 3 में चांदनी का पहला लुक”।
शिवानी के फैंस ने उनके इस लुक को काफी पसंद किया है। बता दें कि इस प्यार को क्या नाम 3 में शिवानी के किरदार का नाम चांदनी है। शो में चांदनी एक पढ़ी-लिखी महिला हैं। इसके साथ ही वे संस्कृत की अच्छी जानकार हैं।
गौरतलब है कि लोकप्रिय एक्टर बरूण सोबती भी इसी शो के जरिए टीवी पर 5 साल बाद वापसी कर रहे हैं। शो के पहले सीजन में बरूण सोबती के अपोजिट सनाया ईरानी नजर आईं थीं। लेकिन इस समय वह सोनी टीवी के शो ‘काव्य की प्रथा’ में व्यस्त होने के कारण इस शो में नजर नहीं आएगीं, जिसके बाद शिवानी तोमर को इस रोल के लिए फाइनल कर लिया गया।
वहीं शिवानी का कहना है कि वह शो में बरूण के अपोजिट काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। दूसरी तरफ, बरूण का कहना है कि वह सनाया को मिस करेंगे लेकिन उम्मीद करता हूं कि शिवानी के साथ भी उतना ही अच्छा काम कर पाऊंगा और लोग उसे जरूर पसंद करेंगे।
बता दें, शिवानी तोमर टीवी शोज का एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। इससे पहले वह पवित्र रिश्ता, हम आपके घर में रहते हैं, क्रेजी स्टूपिड इश्क और कसम तेरे प्यार की में नजर आ चुकी हैं। शो से जुड़ी हुई एक और खबर है कि इसमें शाहरुख खान की फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में रानी डिस्पोटा के किरदार में नजर आने वाली सीमा आजमी भी नजर आएंगी।
इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के अनुसार, शो के निर्माता ज्यादा से ज्यादा लोकप्रिय चेहरों को रखना चाहते हैं। इसीलिए उन्होंने सीमा को इस शो का हिस्सा बनाया है। इससे पहले शो में गोविंदा की फिल्म ‘आंखें’ में लीड किरदार में नजर आने वाली रितु शिवपुरी को भी शो में कास्ट किया। रितु शो की शिवानी तोमर की मां का किरदार निभाती नजर आएंगी।