Fauji Director Colonel Raj Kapoor: शाहरुख खान को टीवी की दुनिया में एंट्री करवाने वाले डायरेक्टर कर्नल राजकुमार कपूर का निधन हो गया है। राजकुमार कपूर ने नई दिल्ली में आखिरी सांस ली। इस खबर की पुष्टि राजकुमार के परिजनों ने की। इसी के साथ ही 87 साल के राजकुमार कपूर ने बुधवार रात को दुनिया को अलविदा कहा। राजकुमार के निधन की खबर IANS को उनकी बेटी रितंभरा ने दी।
रितंभरा ने कहा- ‘मेरे पिता ने बुधवार रात को 10.10 मिनट पर आखिरी सांस ली। वह दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे। उनका निधन अचानक ही हुआ। वैसे उनका स्वास्थ अच्छा भला था। वह शांति से गए हैं।’ बता दें, कर्नल राजकुमार कपूर की तीन बेटियां हैं। राजकुमार कपूर ने शाहरुख खान को अपने टीवी सीरियल ‘फौजी’ में काम करने का मौका दिया था।
शाहरुख खान ने इसी सीरियल के माध्यम से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। अपने करियर की शुरुआत शाहरुख खान ने डायरेक्टर राजकुमार कपूर के साथ ही की थी। इस टीवी सीरियल को काफी पसंद किया गया था। दर्शकों ने इस शो में शाहरुख खान की अदाकारी को खूब सराहा। इसी शो के बाद से ही शाहरुख खान दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाने में सफल रहे थे।
समर खान की किताब SRK – 25 Years Of A Life में राजकुमार कपूर ने एक एसए लिखा था। इस किताब में उन्होंने बताया था कि ‘मैंने तीन लड़ाइयां लड़ी थीं। मैंने 20 साल पहले शाहरुख खान को लॉन्च किया था। मुझे लगता है कि मैं खुद को क्रैडिट दे रहा हूं। मैंने उसे स्टार नहीं बनाया, बस अपने रोल के लिए सही इंसान को चुना। इसके बाद क्या हुआ और उनकी लाइफ में क्या परिवर्तन आए मुझे नहीं पता था।’

