दिव्यंका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा ने शो ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। इस शो के दौरान दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे। लेकिन ये कपल ज्यादा समय तक साथ नहीं रहा। इसके बाद दिव्यंका और शरद एक दूसरे से अलग हो गए। वहीं दिव्यंका ने एक्टर विवेक दहिया से शादी कर ली। खबर है कि अब दिव्यंका के एक्स बॉयफ्रेंड भी शादी के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर शरद अब फैशन डिजायनर रिपसी भाटिया से शादी करने जा रहे हैं।

इन दिनों टीवी गलियारे में खबरें हैं कि शरद मल्होत्रा दिल्ली की फैशन डिजाइनर रिपसी भाटिया को डेट कर रहे हैं। ऐसे में जल्द ही दोनों इस रिश्ते को शादी में बदलने वाले हैं। दोनों सेलेब्स मुंबई में शादी कर सकते हैं। हालांकि अभी तक दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

बताते चलें, कि दिव्यंका और शरद सीरियस रिलेशनशिप में थे। दिव्यंका शरद से शादी के लिए भी तैयार थीं। लेकिन शरद उस वक्त शादी के लिए तैयार नहीं थे। ऐसे में दिव्यंका और शरद अलग हो गए। दिव्यंका के बाद शरद की जिंदगी में पूजा बिष्ट ने एंट्री मारी थी। लेकिन ये रिश्ता भी लंबे वक्त तक नहीं चल पाया। इसके बाद अब शरद को लेकर खबर है कि वह दिल्ली की इस डिजाइनर को डेट कर रहे हैं और अप्रैल के महीने में शादी भी कर सकते हैं।

पूजा और शरद का रिश्ता दो साल तक ही चला। शरद से ब्रेकअप के बाद पूजा ने कहा था कि शरद ने 6 महीने पहले कुछ अजीब बर्ताव करना शुरू कर दिया था। वह अचानक ही उनसे दूरियां बनाने लगे थे। पूजा ने यह भी कहा था कि उनके रिश्ते की टूटने की वजह ये थी कि वह किसी और लड़की के संपर्क में भी थे। शरद इन दिनों शो मुस्कान में नजर आ रहे हैं।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)