बिग बॉस सीजन 11 के एपिसोड 46 में आज डायनासोर बने पुनीश सपना का दिल तोड़ देते हैं। दरअसल, पुनीश लव और विकास से कहते हैं कि वह इस टास्क में बंदगी और सपना को बचाएंगे। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है वैसे ही पुनीश भी बदल जाते हैं। पुनीश खुद अपने पांव से सपना ही तस्वीर डिस्ट्रॉय करते हैं। इस दौरान पुनीश बंदगी को सेव करते हैं और कैप्टंसी का मजबूत दावेदार बनाते हैं।
इससे पहले पुनीश बेनाफ्शा की तस्वीर पर भी लात मार कर उनकी कैप्टंसी दावेदारी नष्ट कर देते हैं। पुनीश दो बार दरवाजा खुलने पर इस मौके का फायदा उठाते हैं और दो कैप्टंसी के दावेदार गिरा देते हैं। वहीं तीसरे मौके पर जब दरवाजा खुलता है तो इसमें विकास और लव की भिड़ंत हो जाती है।विकास की दावेदार ‘अर्शी’ अभी बाकी है। क्योंकि विकास ने हिना की तस्वीर गिराई थी इसलिए लव अर्शी की दावेदारी को नष्ट करने के लिए खूब जोर लगाते हैं।
Captaincy ke davedaron ko bachane ke liye Luv Tyagi aur @lostboy54 ke beech hogi kadi takkar! Dekhiye #BB11 tonight at 10:30PM #BBSneakPeek pic.twitter.com/9VsipMQztK
— COLORS (@ColorsTV) November 16, 2017
लेकिन विकास दरवाजे पर अड़ जाते हैं ताकि लव दरवाजे के उस पार न जा सकें। तभी लव और विकास दोनों फिजिकल हो जाते हैं। हितेन विकास और लव को बताते हैं कि वह दोनों आपस में फिजिकल हो रहे हैं ऐसे में टास्क खराब हो सकता है। इस दौरान आकाश को हाथ पर चोट लग जाती है। वहीं लव गेट के इस पार आ जाते हैं।