Bhojpuri Song, Pawan Singh, New song, Gana, Video: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस मोनालिसा का सॉन्ग ‘उतारके दुपट्टा’ (Uttar Ke Dupatta) इस वक्त ट्रेंड पर चल रहा है। भोजपुरी सॉन्ग लवर्स इस गाने को सुनना बहुत पसंद कर रहे हैं। गाने में मोनालिसा और पवन सिंह रोमांस करते नजर आ रहे हैं।
मोनालिसा गाने में पहले नाज नखरे दिखातीं और गुस्सैल अंदाज में नजर आती हैं। वीडियो में पवन सिंह मोनालिसा को डांस करते करते मनाते हैं। ये गाना भोजपुरी फिल्म जिद्दी आशिक का है। सुपरहिट भोजपुरी गाने को गाया भी पवन सिंह ने है। इसका म्यूजिक और लिरिक्स विनय बिहारी के हैं।
इस गाने को भी भोजपुरी 2019 हिट सॉन्ग लिस्ट में शुमार किया जा रहा है। हिट गानों की लिस्ट में भोजपुरी सुपरस्टार खेसाली लाल यादव के भी कई गाने शामिल हैं। खेसारी की फिल्म बागी का गाना ‘जवनिया में घून लगजाई’ को भी Bhojpuri Hit Song List में जगह दी गई है। इस गाने में खेसारी लाल यादव प्रियंका सिंह और ऋतु सिंह के साथ रोमांस करते दिख रहे हैं।
इससे पहले भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का गाना ‘गौर करिया दर्शकों को बहुत पसंद आया। इस गाने को भी फैंस ने इतना प्यार दिय़ा कि गाने को लगभग 1 करोड़ व्यूज मिले।
गाने में पवन सिंह डिस्को डांस करते दिख रहे थे।
गौर करिया गाने में मोनालिसा पवन सिंह के साथ दमदार डांस करती देखी गईं। पवन सिंह औऱ मोनालिसा की जोड़ी को बहुत पसंद किाय जाता है। ऐसे में हर बार ये जोड़ी हिट ही रहती है। इस गाने की फैंस में पॉपुलैरिटी की दूसरी वजह है भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा और उनका ग्लैमर अवतार।