बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का दुख पूरा देश मना रहा है। 14 जून रविवार के दिन इस टैलेंटेड एक्टर ने मुंबई के बांद्रा में स्थित अपने आवास पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे, कृति सेनन और रिया चक्रवर्ती पर लोग निशाना साध रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्टर की मौत के बाद इन एक्ट्रेसिस को लगातार परेशान कर रहे लोगों को, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में बबीता का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता ने मुंह तोड़ जवाब देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक बड़ा सा पोस्ट शेयर किया है।
View this post on Instagram
बबीता उर्फ मुनमुन दत्ता ने लिखा, ‘इस महामारी ने सबसे अधिक फ्लेक्सिबल लोगों को प्रभावित किया है। इसने कुछ गंभीर मानसिक परेशानियों को जन्म दिया है।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘लेकिन मैं सोशल मीडिया पर हमारे मानवीय व्यवहार से अधिक हैरान हूं। रिया चक्रवर्ती, कृति सेनन और अंकिता लोखंडे के लिए कल से ही असंवेदनशील, आहत करने वाली और अश्लील टिप्पणी की जा रही हैं। ये दर्शाता है कि हमारे समाज में कितनी गंदगी भरी है। सोशल मीडिया पर कितने विषैले लोग हैं।’
इन तीनों लड़कियों और सुशांत सिंह राजपूत के परिवार पर पहले से ही दुखों का पहाड़ टूटा हुआ है। ऊपर से ये लोग इसे अपने विषैले कमेंट्स से उन्हें परेशान कर रहे हैं। ये जहरीले लोग कौन हैं? क्या आप उनमें से किसी से भी ज्यादा सुशांत के करीब थे? आप सब उन्हें सिर्फ उनके काम से जानते थे। इन लड़कियों और उनके दोस्तों ने अपने जीवन के खास पल उनके साथ शेयर किए हैं, तो उन्हें मत बताइये कि कैसे दुख जताना है।’
सोशल मीडिया के ट्रोलर्स पर मुनमुन का गुस्सा यहीं नहीं थमा उन्होंने आगे लिखा- ‘इस तरह का बर्ताव पूरी तरह गलत और सजा देने योग्य होना चाहिए। लोग ये भूल जाते हैं कि सिलेब्रिटीज भी इंसान ही हैं और आपकी0000000 ऐसी विषैली, अश्लील, असंवेदनशील टिप्पणियां सामने वाले के लिए दिमागी रूप से संकट पैदा कर देती हैं। सुशांत की मौत पूरे देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है और उसने मानसिक तनाव की बड़ी समस्या को सामने ला दिया है।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘डिप्रेशन वास्तविक में होता है और कोई भी नहीं जानता है कि कौन सा शब्द या क्रिया या घटना उसे ट्रिगर कर सकती है। इसलिए यदि आपके पास कहने के लिए कुछ बेहतर नहीं है, तो साथ चलें।’