मशहूर सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) इन दिनों अपनी दुल्हनिया के तलाश में थे। वही अब मीका सिंह ने अपने शो ‘मीका दी वोहती’ में अपनी दुल्हनिया ढूढ़ ली हैं। उन्होंने अपनी बरसों पुरानी दोस्त को अपना हमसफर बनाने के लिए चुन लिया है। ‘स्वयंवर: मीका दी वोटी’ में टॉप 3 कंटेस्टेंट्स ने अपनी जगह बनाई थी जिसमें से आकाक्षा पुरी ने बाजी मार ली। उन्होंने आखिरकार मीका सिंह से प्यार का इजहार कर दिया शादी के लिए हां कर दी है। लेकिन’ क्या आप जानते हैं कि आखिर कौन हैं आकांक्षा पुरी
कौन हैं आकांक्षा पुरी
26 जुलाई 1988 को इंदौर, मध्य प्रदेश में जन्मी आकांक्षा पुरी आज सफल एक्ट्रेस और मॉडल हैं। आकांक्षा पुरी साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। आकांक्षा पुरी इंदौर, मध्य प्रदेश में ही बड़ी हुई। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा इंदौर के एक स्कूल से की और ग्रेजुएशन भी इंदौर से किया। आकांक्षा पुरी के पिता आर के पुरी “सहायक पुलिस आयुक्त” है और उनकी मां एक गृहिणी हैं।
बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट को कर चुकी है डेट
आकांक्षा पुरी बिग बॉस कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा के साथ रिश्ते में रह चुकी हैं। बिग बॉस-13 में इनके रिश्ते का खुलासा हुआ था। सोनी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले पौराणिक सीरियल ‘विघ्नहर्ता गणेश’ में आकांक्षा माता पार्वती के रोल में दिखाई दी थीं। इसी शो में पारस छाबड़ा रावण का किरदार निभाते नजर आए थे।
इसी दौरान दनों की नजदीकियां बढ़ी थीं, और फिर साल 2017 से रिलेशनशिप में दोनों साथ रहे। वहीं पारस ने अपने हाथ में साल 2019 में आकांक्षा के नाम का टैटू भी अपनी कलाई में बनवाया था। लेकिन यह रिश्ता पारस के बिग बॉस में आते ही टूट गया था।
आकांक्षा का करियर
एक्ट्रेस ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। आकांक्षा टीवी के साथ-साथ तमिल फिल्मों में भी हाथ आजमा चुकी हैं। साल 2013 में वह तमिल फिल्म ‘एलेक्स पंडित’ में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने कई साउथ फिल्मों में काम किया। साल 2015 में बॉलीवुड में उनकी एंट्री मधुर भंडारकर की फिल्म ‘कैलेंडर गर्ल’ से हुई थी।
