अंकिता लोखंडे और उनके पति विकी जैन ने 14 दिसंबर, 2021 में एक दूसरे के साथ शादी की थी। दोनों का मुंबई में महल जैसा खूबसूरत घर है। जिसके बारे में कई बार चर्चा हो चुकी है। ‘बिग बॉस 17’ में अंकिता लोखंडे और उनके पति विकी जैन एक साथ गए थे। जैसे ही शो खत्म हुआ इस कपल ने अपने को-कंटेस्टेंट्स को घर में इनवाइट किया। इस बीच सनी आर्या उर्फ तहलका ने सोशल मीडिया पर इनके घर का टूर करवाया।
तहलका न केवल विकी और अंकिता का खूबसूरत घर दिखाया, बल्कि उसकी तुलना बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के बंगले से की। वीडियो में तहलका कह रहे हैं,”अभी थोड़ा-थोड़ा देख लो, इतना बड़ा घर पूरे मुंबई में अंबानी के बाद विकी भैया का है।”
तहलका ने अपने अंदाज में कहा,”दोस्तों ये है विकी भैया का कई हजार करोड़ का आलीशान घर। जितना लंबा चलते जाओ खत्म नहीं होता। बहुत हाई लेवल घर है। मतलब पूरे मुंबई में अंबानी के बाद विकी भैया का घर टॉप क्लास है। बिग बॉस वाले विकी भैया तगड़ा तहलका। यहां होम थिएटर भी है और तीन-तीन स्विमिंग पूल है। बाकी चीजें बाद में दिखाई जाएंगी। जब मैं अगली बार मुंबई आऊंगा। अभी इतना देख लिया काफी है, क्योंकि धीरे-धीरे चीजों को दिखाना चाहिए। एक साथ दिखाना ठीक नहीं है।”
आपको बता दें कि शादी के कुछ महीनों बाद ही विकी और अंकिता इस आलीशान में रहने लगे थे। जिसकी कीमत लगभग 100 करोड़ बताई जाती है। कपल का ये महल जैसा घर मुंबई के पौश इलाके में है। इस घर में 8 बेडरूम हैं। उनका घर व्हाइट थीम पर बना है, जो देखने में किसी राजा रानी के महल से कम नहीं लगता। तमाम रिपोर्ट्स के मुताबिक अंकिता ने ये घर शादी से पहले साल 2019 में ही खरीद लिया था।
अंकिता अपने पति के साथ मुंबई में लग्जरी लाइफ जीती हैं। वह बिग बॉस 17 की सबसे महंगी कंटेस्टेंट थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक हफ्ते के लिए 15 लाख फूस ले रही थीं। अंकिता BB17 की टॉप 4 कंटेस्टेंट्स में से एक थीं। फैंस उन्हें विनर बनते देखना चाहते थे, लेकिन वह टॉप 3 में पहुंचने से पहले ही बाहर हो गईं।