आरती सक्सेना
दीपिका पादुकोण: फिल्मी जोड़ी की अगर बात करें तो इस साल दीपिका पादुकोण कई अभिनेताओं के साथ जोड़ी बनाने जा रही हैं। दीपिका की पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 जल्द ही रिलीज होने जा रही है। इसके अलावा दीपिका प्रभास के साथ भी एक फिल्म कर रही हैं। ये हिट जोड़ी नाग अश्विन की अनाम फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा दीपिका शकुन बत्रा की फिल्म घरेलू नायर में अभिनेता सिद्धार्थ चतुर्वेदी के साथ नजर आएगी। इतना ही नहीं दीपिका पादुकोण ऋत्विक रोशन के साथ फिल्म फाइटर में भी नजर आएंगी।
रणवीर सिंह: रणवीर सिंह व जैकलीन पहली बार रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में एक साथ नजर आएंगे। रणवीर सिंह अभिनेत्री षालिनी पांडे के साथ निर्देशक दिव्यांग ठक्कर की फिल्म जयेश भाई जोरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा राजकुमार संतोषी की हिट फिल्म अंदाज अपना-अपना2 में भी रणवीर सिंह आलिया भट्ट के साथ दिखाई देंगे।
सलमान खान: सलमान खान अपनी नई फिल्म राधे के साथ फिल्मी परदे पर नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सलमान की हीरोइन दिशा पटनी हैं। इसके अलावा सलमान एक और फिल्म अंतिम में दक्षिण की मशहूर अभिनेत्री प्रज्ञा जायसवाल के साथ जोड़ी बनाने वाले हैं। सलमान की एक और फिल्म चर्चा में हैं जिसमें वे पूजा हेगड़े के साथ हैं। फिल्म का नाम है कभी ईद कभी दिवाली।
अजय देवगन: अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी फिल्म भुज मे नए अंदाज में नजर आने वाली है। अजय देवगन आरआरआर बिग बजट फिल्म में आलिया भट्ट के साथ जोड़ी बना रहे हैं। देवगन रकूल प्रीत के साथ फिल्म थैंक्स गॉड में भी दिखाई देंगे।
रणबीर कपूर: रणबीर और आलिया भट्ट की जोड़ी का काफी अरसे से दर्शकों को इंतजार है जिसका नाम है ब्रहमास्र। आयान मुखर्जी निर्देशित ब्रहमास्र में रणबीर कपूर पहली बार अपनी लेडी लव आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर-राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बन रही फिल्म अंदाज अपना-अपना2 में कंगना रनौत के साथ आने वाले हैं। रणबीर पहली बार वाणी कपूर के साथ भी अपनी जोड़ी बनाने जा रहे हैं।
शाहरुख खान: दीपिका पादुकोण व शाहरुख खान काफी अरसे से फिल्मों में नजर नही आए। लेकिन इस साल एक बार फिर शाहरुख खान अपने एक नए लुक के साथ फिल्म पठान में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनकी हीरोइन के रूप में नजर आएगी दीपिका पादुकोण।
कैटरीना कैफ: अक्षय कुमार की जोड़ी सूर्यवंशी में मचाएगी धूम …इस साल 2021 में बॉलीवुड की सर्वाधिक पसंदीदा जोड़ी अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ, रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में एक साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के अलावा कैटरीना कैफ फोन भूत में गुरमीत सिंह के निर्देशन में सिद्धार्थ चतुर्वेदी के साथ नजर आने वाली है।