Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो में जेठालाल का बबीता जी के साथ किया फ्लर्ट लोगों को गुदगुदी देता है। तो वहीं बबीता जी के पति अय्यर और जेठालाल के बीच की खटपट भी लोगों को खूब रास आती हैं। शो में जेठालाल के किरदार में दिलीप जोशी तो बबीता जी की भूमिका में मुनमुन दत्ता नजर आती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह पहला शो नहीं है जिसमें दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता साथ काम कर रहे हैं। तारक मेहता शो से पहले से ही मुनमुन दत्ता और दिलीप जोशी एक-दूसरे को जानते हैं।
बता दें बबीता और जेठालाला की एक दूसरे से जान पहचान 16 साल पहले से ही है। साल 2004 में जीटीवी पर प्रसारित शो ‘हम सब बाराती’ में दिलीप जोशी ने मुनमुन दत्ता के साथ काम कर चुके हैं। यह शो भी एक हास्य धारावाहिक ही था। और इस शो के बाद साल 2008 में तारक मेहता… मेंदोनों साथ आए। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दिलीप जोशी ने ही मुनमुन को तारक मेहता.. के लिए ऑडिशन देने को कहा था।
दिलीप जोशी ने 1998 में टीवी में रखा कदमः दिलीप जोशी ने साल 1998 में सीआईडी से टीवी जगत में कदम रखा था। तारक मेहता…से जेठालाल के रूप में लोकप्रिय हो चुके दिलीप जोशी ने सीआईडी, एफआईआर सहित कई टीवी शो में काम किया। वे फिल्मों में भी नजर आए। जिसमें सलमान खान की भी फिल्म शामिल है। साल 1989 में सलमान की रिलीज हुई फिल्म मैंने प्यार किया से दिलीप जोशी ने ना सिर्फ फिल्म बल्कि एक्टिंग में भी डेब्यू किया था। फिल्म में उन्होंने रामू का किरदार निभाया था। इसके साथ ही वे कई गुजराती नाटकों में भी नजर आ चुके हैं। उनकी फिल्मों की बात करें तो- हम आपके है कौन, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, खिलाड़ी 420, हमराज, फिराक, व्हाट्स योर राशि जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं।
बात करें बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता की तो उनका जन्म 28 सिंतबर 1987 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था। साल 2004 में सीरियल ‘हम सब बाराती’ से एक्टिंग में डेब्यू किया था। यह शो करने से पहले मुनमुन ने कई फैशन शोज में भी काम किया। पुणे में रहते हुए उन्होंने अंग्रेजी में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की और इसके बाद मुंबई चली आईं। मुनमुन को फिल्मों में पहला ब्रेक कमल हासन की फिल्म ‘मुंबई एक्सप्रेस’ में मिला था। इसके साथ ही साल 2006 में फिल्म ‘हॉलीडे’ और 2015 में Dhinchak Enterprise में भी नजर आईं थीं।
