बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपने बेबाक अंदाज को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बयानों को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। अब स्वरा ने पैगम्बर मोहम्मद पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में नुपुर शर्मा पर तंज कसा है।
स्वरा भास्कर ने नुपुर शर्मा, नवीन जिंदल और टाइम्स नाउ को टैग करते हुए लिखा, ”आप अंतरराष्ट्रीय शर्मिंदगी का जश्न मना रहे होंगे, आपके अंदर भरी नफरत भारत में दंगा भड़काने के काम आई।” उनके इस ट्वीट पर तमाम यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देने लगे।
समर खान लिखते हैं, ‘खुशी तो आपकी और आपके लिबरल गैंग की दिख रही है। कल से पार्टी मना रहे हैं। लगता है कोई ड्राफ्ट हाथ लग गया है।’ शुभेंदू लिखते हैं, ‘आपको बहुत मजा आ रहा है लगता है।’ एक यूजर ने लिखा, ‘सच्चाई वो है जिसे आप पचा नहीं सकतीं। कृपया किताबें पढ़ें.. और मौलानाओं के यही कहते हुए वीडियो भी देखें।’
आनंद लिखते हैं, ‘उसका तो नहीं पता लेकिन आप बहुत जश्न मना रहीं हैं।’ राम लिखते हैं, ‘हमें इस बात की चिंता क्यों करनी चाहिए कि इंडोनेशिया क्या कहता है? ये धर्मनिरपेक्ष देश भी नहीं हैं।’
तनुज लिखते हैं, ‘तब आप कहां थीं जब सउदी के कहने पर आरफ़ा ने हमारे देश को राष्ट्रीय शर्मसार कर दिया..’ वहीं रोहित लिखतें हैं, ‘जो लोग भारत को तालिबानीकरण से बचाने के लिए हिंदू धर्म को उदार बनाना चाहते थे, वे धर्म के नाम पर पथराव का बचाव कर रहे हैं और कतर-बहरीन के राजनीतिक दबाव का जश्न मना रहे हैं। हमारे बच्चों को फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स सिखाने से पहले स्कूलों में स्वाभिमान की शिक्षा देनी चाहिए।’
बता दें कि इंडोनेशिया के विदेश मंत्रालय ने एक ट्वीट किया था। जिसमें लिखा था कि इंडोनेशिया दो भारतीय राजनेताओं द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अस्वीकार्य अपमानजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा करता है। यह संदेश भारतीय राजदूत को भी दे दिया गया है। बता दें स्वरा भास्कर ने इसी ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता: बता दें, नुपुर शर्मा बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता थीं। पार्टी ने कथित विवादित बयान के बाद उन्हें 6 सालों के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी से निकाले जाने के बाद उन्होंने अपने बयान को लेकर माफी मांगी हैं। कहा कि उनके शब्दों से अगर किसी को ठेस पहुंची हैं तो अपने शब्द वापिस लेती हूं। बता दें 2015 में नुपुर पहली बार चर्चा में तब आई थीं, जब भाजपा ने उन्हें दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मैदान में उतारा था।
