27 अप्रैल को 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आगाज हुआ। इस बिग इवेंट की शोभा बढ़ाने के लिए बॉलीवुड से जुड़े तमाम लोग पहुंचे। स्वरा भास्कर भास्कर भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने पहुंची थीं। इस दौरान उनके पति सपा नेता फहद अहमद भी उनके साथ मौजूद थे। फिल्मफेयर की तस्वीर स्वरा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है, जिसके लिए उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
पति संग अवॉर्ड फंक्शन की तस्वीर शेयर करते हुए स्वरा ने लिखा,”आखिरकार मुझे रेड कार्पेट पर डेट पर जाने का मौका मिले फहद जिरार अहमद के साथ, फिल्मफेयर 2023 अवॉर्ड्स के लिए।” स्वरा की पोस्ट पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
जॉन बनेगा कौन नाम के यूजर ने लिखा,”शाहीन बाग से सीधा फिल्मफेयर पहुंच गई। करियर सेट कर रही हो अब्दुल का।” सुमेश छाबड़ा ने लिखा,”‘चलो किसी ने तो बुलाया, आपको वैसे तो रोल मिलता नहीं है।” मनु नाम के यूजर ने लिखा,”एक भी फिल्म में मेन कैरेक्टर तो मिला नहीं फिल्मफेयर में कद्दू लेने जा रही हैं शायद।”
उत्सव मिश्रा नाम के यूजर ने लिखा,”बताइए इस्लाम कि सबसे बडी शुभचिंतक, लड़कियों को बुरका पहनने के लिए उकसाने वाली खुद अर्धनग्न कपड़ों मे घूम रहीं हैं।” श्रीकांत अग्रवाल नाम के यूजर ने स्वरा के कैप्शन पर तंज कसते हुए पूछा, “आखिरकार मतलब, इससे पहले अवॉर्ड फंक्शन में एंट्री नहीं दे रहे थे क्या?”
आपको बता दें कि स्वरा भास्कर ने कुछ महीने पहले ही खुलासा किया था कि उन्होंने सपा नेता फहद अहमद के साथ शादी की है। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दोनों की कोर्ट मैरिज की तस्वीरें और कुछ ट्वीट व वीडियोज थे। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि उन्होंने फहद के साथ शादी कर ली है।
इसके बाद दोनों ने धूमधाम से सगाई और शादी की। उनकी शादी का जश्न कई दिनों तक चलता रहा है। दोनों ने दिल्ली और मुंबई में शादी का ग्रैंड रिसेप्शन दिया। हालांकि स्वरा-फहद के रिश्ते को काफी ज्यादा ट्रोल भी किया गया। शादी की खबरों के बीच स्वरा का एक ट्वीट वायरल किया गया, जिसमें उन्होंने फहद को भाई लिखते हुए जन्मदिन की बधाई दी थी।