पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का जवाब देते हुए भारत की तरफ से 6 मई को ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया गया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को नेस्ताबूत कर दिया है। भारतीय थलसेना, वायुसेना और नौसेना ने मिलकर ये जवाबी कार्रवाई की है। क्या इस ऑपरेशन को स्वामी यो ने पहले ही प्रिडिक्ट कर लिया था? मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में स्वामी यो ने कहा था कि मई में ग्रहों के ऐसे समीकरण बन रहे हैं जो महाभारत जैसे कई बड़े युद्ध के वक्त पर बने थे।
रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें वो बता रहे हैं कि मई में ग्रहों की जो स्थिति बन रही है वो महायुद्ध की तरफ इशारा कर रही है। रणवीर पूछते हैं कि क्या दुनिया में महायुद्ध होगा?
जवाब देते हुए स्वामी यो कहते हैं, ”हां, ग्रहों का एक समीकरण आ रहा है, 25 मई के आस-पास। 6 ग्रह जो आपस में पोजीशन बना रहे हैं, ये वो पोजीशन बना रहे हैं जो पूर्व में महाभारत के समय या अन्य महायुद्धों के समय ग्रह बना चुके हैं। इस महायुद्ध में मैं ये कह सकता हूं कि भारत के लिए स्वर्णिम काल है।”
कौन हैं स्वामी यो?
स्वामी यो का पूरा नाम स्वामी योगेश्वरानंद गिरी हैं। स्वामी यो एक संन्यासी हैं। उनका खुद का अपना यूट्यूब चैनल भी है जिसका नाम, “स्वामी यो” है। जहां पर वे आध्यात्मिक मार्गदर्शन, योग और ध्यान से संबंधित वीडियो शेयर करते रहते हैं। स्वामी यो ने अपने एक वीडियो में ये भी प्रिडिक्ट किया है कि भारत देश पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर को जल्द ही भारत में मिला लेगा।
‘आतंक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस’, ऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आया कंगना रनौत का पहला रिएक्शन