बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद फिल्म इंडस्ट्री में जहां नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ गई है वहीं एक्टर के पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। इस बीच सुशांत सिंह और उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को लेकर भी मुंबई के एक ब्रोकर ने दावा किया है कि सुशांत और रिया नए घर की तलाश में थे। यही नहीं दोनों शादी भी करने वाले थे।
आज तक के मुताबिक रिया चक्रवर्ती के ब्रोकर सनी ने खुलासा किया है कि सुशांत और रिया शादी करने वाले थे। इसलिए दोनों साथ में घर ढूंढ रहे थे। वे बांद्रा में नए घर की तलाश कर रहे थे। क्योंकि सुशांत सिंह के लेट नाइट पार्टी को लेकर सोसायटी की शिकायत आ गई थी। ब्रोकर ने ये भी दावा किया है कि इससे पहले भी सुशांत को उनके पहले सोसायटी की तरफ से लेट नाइट पार्टी को लेकर नोटिस भेज चुका था।
सनी के मुताबिक रिया ने उनसे कहा था कि उन्हें नया फ्लैट खरीदना है जहां वह सुशांत के साथ रहेंगी। सुशांत सिंह के मौजूदा घर को लेकर भी ब्रोकर ने कहा कि यह घर भी दोनों ने साथ में लिया होगा। वहीं किराए को लेकर सुशांत सिंह की कोई शिकायत नहीं आई कभी। ब्रोकर के मुताबिक ये सब बातें रिया ने फोन पर ही बताई थी।
बता दें रिया और सुशांत के बीच अफेयर की खबरें भी मीडिया में आती रहती थीं। लेकिन कभी भी दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बातें नहीं की। वहीं हाल ही में ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में रिया ने सुशांत के साथ अपने रिलेशनशिप की खबरों को झूठ बताते हुए कहा था कि दोनों ने कभी भी इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है। इसलिए ये सारी खबरें सच नहीं हैं। मैं और सुशांत अच्छे दोस्त हैं। मैं उन्हें पिछले 8 सालों से जानती हूं।
रिया ने ये भी कहा था कि वे अपने प्यार को लेकर खुले विचार रखती हैं और सभी दोस्तों को प्यार करती हैं। चाहे लड़का हो या फिर लड़की दोनों के प्रति उनका काफी प्यार है। सुशांत को रिया ने सबसे अच्छा दोस्त बताते हुए कहा था कि वे एक बेहतरीन इंसान हैं। मैं उनके बारे में तो नहीं जानती, लेकिन मेरे लिए तो वह सबसे क्यूट और आकर्षक व्यक्ति हैं। लेकिन मुझे अभी तक नहीं पता कि वह मेरे बारे में क्या सोचते हैं।
गौरतलब कि रविवार 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने किराए के फ्लैट में खुदकुशी कर ली। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर के खुदकुशी के पीछे की वजह डिप्रेशन बताया जा रहा है। वहीं सुशांत सिंह के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत की मुख्य वजह लटकने के कारण दम घुटने को बताया गया है। एक्टर का अंतिम संस्कर मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर किया गया। जिसमें परिवार सहित बॉलीवुड के कई कलाकार शामिल हुए थे।