Sushant Singh Rajput, Khesari Lal Yadav:सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से जहां सोशल मीडिया पर फैंस इंडस्ट्री में ‘नेपोटिज्म’ को लेकर भड़के हुए हैं। वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री के लोग भी सुशांत के यूं अचानक चले जाने से और बॉलीवुड में ‘चाचा भतीजावाद’ के चलते गुस्से में हैं। हाल ही में पटना में सुशांत की प्रार्थना सभा में जीनियस एक्टर को श्रद्धांजलि देने के लिए भोजपुरी इंडस्ट्री के एक्टर्स भी आए। इसमें भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और अक्षरा सिंह भी सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। खेसारी लाल सुशांत के पटना वाले घर में उनके पिता से मिलने पहुंचे।
खेसारी सुशांत के पिता के साथ उनके अन्य परिवार सदस्यों से भी मिले। खेसारी सुशांत के पिता से मिलने के बाद काफी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि सुशांत यूपी-बिहार का गौरव थे। ‘हमने इस गौरव को हमेशा के लिए खो दिया। खेसारी ने इस दौरान नेपोटिज्म के बारे में भी सुशांत से पिता से बात की। उन्होंने कहा- ‘मैं भी एक कलाकार हूं इसलिए ये सब समझ सकता हूं। इंडस्ट्री में नेपोटिज्म है, और ये नया नहीं है, बहुत पहले से होता आ रहा है यहां ये। सुशांत के जाने के बाद लोगों में जो गुस्सा है वह अगर काश कि पहले दिखाई देता तो शायद सुशांत आज हमारे बीच होते। बॉलीवुड में क्या होता है सब जानते हैं।’
वहीं सुशांत के घरवालों से मिलने के लिए भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भी पहुंची थीं। सुशांत के निधन पर अक्षरा सिंह ने भी गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने सुशांत के लिए कहा कि ‘सुशांत सिंह राजपूत एक जिंदादिल व्यक्तिव के इंसान थे। बिना किसी सपोर्ट के वह उस ऊंचाई तक पहुंच गए थे जहां पहुंचना आसान काम नहीं है। इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी एक खास पहचान बनाई। हमने एक सुपरस्टार और बहुत ही खूबसूरत दिल वाले शख्स को हमेशा हमेशा के लिए खो दिया है।’