Sushant Singh Rajput Death Case: सुशांत सिंह राजपूत के जाने से बॉलीवुड इंडस्ट्री और सुशांत के फैंस को तगड़ा झटका लगा है। वहीं सुशांत सिंह का परिवार भी सदमें में है। सुशांत के यूं अचानक चले जाने से उनकी बहनें और पिता शॉक में हैं। सुशांत के अंतिम संसकार में सुशांत के करीबी लोग ही शामिल हुए थे जिसमें उनके परिवार से तीनों बहनें और पिता इसके अलावा बॉलीवुड के कुछ चेहरे थे।
सुशांत के अंतिम यात्रा के वक्त उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी मौजूद थीं। लेकिन सुशांत की अंतिम यात्रा में उनकी बहनें नहीं चाहती थीं कि रिया चक्रवर्ती (सुशांत सिंह की रूमर गर्लफ्रेंड) भी शामिल हों। खबरों के मुताबित सुशांत की बहनें तो रिया को इंस्टाग्राम पर भी फॉलो नहीं करती थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत की फैमिली नहीं चाहती थीं कि रिया सुशांत की अंतिम यात्रा में शामिल हों। एक्ट्रेस उस वक्त सुशांत के पार्थिव शरीर को देखने पास कूपर अस्पताल गई थीं।
वहीं से उनकी अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू की गई थी। इसके बाद रिया सुशांत के क्रियाक्रम स्थल पर नहीं पहुंच पाई थीं। पुलिस सुशांत सुसाइड केस में अभी छानबीन कर रही है, जिसमें सुशांत के घरवालों से और उनके करीबी दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। रिया चक्रवर्ती से भी पुलिस ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में 11 घंटे तक पूछताछ की थी। फैमिली सोर्स के मुताबिक रिया को सुशांत के संस्कार स्थल पर आने से मना किया गया था। रिया ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि सुशांत की फैमिली के साथ उनकी कोई खास बातचीत भी नहीं थी। परिवार के साथ रिया के संबंध कुछ खास नहीं रहे।
https://www.instagram.com/p/CBpIDRuHc5i/
सुशांत की तीनों बहनों में से प्रियंका सिंह औऱ श्वेता सिंह कीर्ति रिया को इंस्टाग्राम में फॉलो नहीं करतीं। वहीं रिया भी सुशांत की किसी बहन को सोशल मीडिया पर फॉलो नहीं करतीं। इधर, सुशांत की दोनों बहनें सुशांत की को -स्टार औऱ कथित एक्स गर्लफ्रेंड कृति सेनन को इंस्टा पर फॉलो करती हैं। वहीं कृति भी सुशांत की दोनों बहनों को सोशल मीडिया पर फॉलो करती हैं। इतना ही नहीं कृति ने सुशांत की बहनों के कई पोस्ट को लाइक भी किया है। बता दें, 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। 15 जून को सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार विले पार्ले के शमशान घाट पर किया गया था।