Sushant Singh Rajput Clone: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का साल 2020 में निधन हो गया था। बांद्रा स्थित घर में उनका शव पंखे से लटका मिला था। आज वो भले ही इस दुनिया में नहीं हैं मगर लोगों के दिलों में जगह आज भी वैसे ही बनाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर फैंस उनके नाम को ट्रेंड कराते रहते हैं। उन्होंने कम समय में सिनेमा जगत में अच्छा खासा मुकाम हासिल कर लिया था। एक्टर ने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। अब उनका नाम एक बार फिर से इस वजह से चर्चा में है क्योंकि उनका एक हमशक्ल मिला है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देखकर फैंस के साथ-साथ राखी सावंत तक ने शॉकिंग रिएक्शन दिए हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर डोमिन अयान नाम के एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि लड़के के नैन नक्श, लुक और स्टाइल तक सुशांत सिंह राजपूत के जैसे हैं। वीडियो में उसके लुक को देखकर ये कोई नहीं कहेगा कि वो सुशांत नहीं हैं। बल्कि थोड़ी देर के लिए इस पर आपकी आंखें तक थम जाएंगी। इस पर यकीन भी कर पाना मुश्किल हो रहा है कि वो सुशांत का हमशक्ल है। मानो ऐसा लग रहा है कि सुशांत वापस आ गए हैं। लेकिन सच्चाई को भी कैसे नकारा जा सकता है, जो अब इस दुनिया में ही ना हो वो भला वापस कैसे आएगा?
खैर, सुशांत सिंह राजपूत के वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। वो एक्टर के हमशक्ल का वीडियो देखकर शॉक्ड हो गए हैं और सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शन्स दे रहे हैं। अगर लोगों के रिएक्शन्स की बात की जाए तो एक ने लिखा, ‘ये AI जेनरेटेड कैरेक्टर है। इन दिनों लोगों को क्या हुआ है? व्यूज के लिए कुछ भी करोगे।’ दूसरे ने लिखा, ‘ऐसा लग रहा है कि भगवान ने सुशांत सिंह राजपूत को वापस भेज दिया है।’ तीसरे ने लिखा, ‘अगर ये सच में सुशांत रहता तो कितना अच्छा रहता ना?’ इसी तरह से लोग वायरल वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
राखी सावंत ने दिया शॉकिंग रिएक्शन
इसके साथ ही राखी सावंत ने भी सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल के वायरल वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने वीडियो के कमेंट बॉक्स में शॉकिंग रिएक्शन देते हुए लिखा, ‘हे भगवान… एकदम हूबहू।’ इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक और कमेंट किया और उसमें बदला लेने की बात कही है। वो लिखती हैं, ‘वो अपना बदला लेने के लिए वापस आए हैं। कर्म।’