Sushant Singh Rajput Death Case: सुशांत सिंह राजपूत डेथ मामले में नए नए खुलासे हो रहे हैं। इधर मुंबई पुलिस को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। मुंबई पुलिस सुशांत की मौत मामले का चार्ज संभाले हुए थी। लेकिन पिछले डेढ़ महीने से इस केस में कोई प्रॉग्रेस नहीं हो रही थी। फैंस सुशाांत केस में अब बिहार पुलिस को लेकर काफी भरोसा दिखा रहे हैं।
वहीं मुंबई पुलिस को सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है औऱ उन्हें खरी खोटी सुनाई जा रही है। कहा जा रहा है कि मुंबई पुलिस भी मिली हुई है। कई लोग तो आरोप लगाते हुए कह रहे हैं कि मुंबई पुलिस का कोई ऐसा शख्स है जो रिया को बचा रहा है ताकि औऱ बड़े नाम सामने न आ पाएं। तो किसी ने कहा- मुंबई पुलिस तो सिर्फ रोहित शेट्टी की फिल्मों में ही ईमानदारी का चोला पहने दिखती है। असल में मुंबई पुलिस ये है।
हैशटग शेमऑनयू मुंबई पुलिस इस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। लोग मुंबई पुलिस को लेकर कह रहे हैं कि जिया खान, परवीन बॉबी केस में भी ऐसा ही कुछ हुआ है। लोग तरह तरह की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। ज्योति मिश्रा नाम की एक यूजर ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘रोहित शेट्टी की फिल्मों में ही मुंबई पुलिस ईमानदार बनी फिरती है।’ तो किसी ने लिखा- ‘महाराष्ट्र पुलिस तभी मदद करती है जब उनकी जेब गर्म की जाती है।’ एक यूजर ने कहा- ‘बॉलीवुड और पुलिस भाई भाई हैं।’
बता दें, बॉलीवुड से कई लोगों को मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया। वहीं कहा जा रहा था कि मुंबई पुलिस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। हालांकि कई बार पुलिस ने बताया कि सुशांत की मौत ‘सुसाइड’ ही है।
वहीं फैंस अपनी बात पर अड़े रहे सोशल मीडिया पर जनसमूह सीबीआई जांच की डिमांड के साथ उमड़ पड़ा। अब मामले में जब सुशांत के परिवार ने बिहार पुलिस के पास जाकर एफआईआर दर्ज कराई है, तो परिवार ने रिया चक्रवर्ती का नाम लेते हुए कई तरह के संगीन आरोप एक्ट्रेस पर लाए हैं।