रोहित शेट्टी बॉलीवुड के बेस्ट एक्शन डायरेक्टर्स में से एक माने जाते हैं। लेकिन उन्हें ये मुकाम ऐसे ही हासिल नहीं हुआ है। रोहित शेट्टी ने इस मंजिल को पाने के लिए बहुत स्ट्रगल किया है। एक समय में रोहित के घर में आर्थिक तंगी हो चली थी जिसके चलते उन्हें छोटी उम्र से ही काम करना शुरू करना पड़ा। सैलेरी के तौर पर रोहित को सिर्फ 30 रुपए मिला करते थे। जिसमें उन्हें गुजारा करना पड़ता था।

वहीं आज रोहित शेट्टी को उनकी मेहनत का फल मिला है। रोहित एक फिल्म को डायरेक्ट करने के करीब 25 करोड़ तक फीस लेते हैं। बात करें अगर रोहित के लाइफ स्टाइल की तो रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐड और एंडॉर्समेंड से ही उनकी 8 करोड़ रुपए तक की कमाई हो जाती है। मुंबई में रोहित के पास दोआलीशान घर हैं। रोहित को लग्जरी कारों का बहुत शॉक है उनके कलेक्शन में मिनी कूपर एस है जो कि 35 लाख रुपए की है। वहीं रोहित के पास BMW 730LD भी है जिसकी कीमत 1.5 करोड़ रुपए है। रोहित के पास मर्सडीज जीएलई 400 भी है जिसकी कीमत है 80 लाख रुपए।

रोहित शेट्टी का स्ट्रगल: जब रोहित चौथी या पांचवी क्लास में पढ़ते थे तभी उनके पिता एम बी शेट्टी का देहांत हो गया था। ऐसे में परिवार पर आर्थिक संकट आ गया। रोहित के घर में 4 SUV हुआ करती थीं। एक एक कर वह सारी गाड़ियां बिक गईं। ऐसे में रोहित शेट्टी की मां उन्हें लेकर अपनी मां के पास चली गईं। रोहित की मम्मी काम पर जाने लगीं औऱ नानी रोहित का खयाल रखा करती थीं।

15 साल की उम्र मे रोहित ने काम तलाशना शुरू कर दिया था। रोहित शेट्टी के पिता एक्शन में जबरदस्त थे तो रोहित भी ठान चुके थे कि वह फिल्मी दुनिया के लिए ही काम करेंगे। ऐसे में काफी चक्कर काटने के बाद रोहित शेट्टी कूकू कोहली से काम लेने में सफल हुए। कूकू कोहली ने रोहित शेट्टी को सबसे पहले इंटर्न की जॉब दी। रोहित शेट्टी घर में आर्थिक मदद करना चाहते थे लेकिन इंटर्न को सिर्फ आने जाने का भाड़ा किराया ही दिया जाता था। रोहित को इस काम के लिए सिर्फ 30 रुपए मिला करते थे।

कूकू जिस फिल्म में काम कर रहे थे उस फिल्म से वीरू देवगन के बेटे अजय देवगन लॉन्च हो रहे थे। फिल्म का नाम था- फूल औऱ कांटे। इधर रोहित लगातार स्ट्रगल कर रहे थे। रोहित अब मिल रही 30 रुपए सैलेरी को भी बचाने की कोशिश करते थे। ऐसे में वह घर भी पैदल जाया करते थे। रोहित की हालत इतनी खराब थी कि एक बार अमिताभ बच्चन ने भी पैसों को लेकर उनकी मदद की थी। रोहित शेट्टी की मां ने पैसों की मदद बिग बी से मांगी थी। दरअसल, अमिताभ और रोहित शेट्टी के पिता बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे। कई फिल्मों में दोनों ने साथ काम भी किया था।

इसके बाद रोहित शेट्टी को असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर फिल्म सुहाग में काम करने का मौका मिला। फिल्म में अजय देवगन और अक्षय कुमार मेन लीड में थे। इस फिल्म में एक दफा रोहित शेट्टी ने अक्षय कुमार का बॉडी डबल बनकर भी काम किया था। इसके बाद हिंदुस्तान की कसम, राजू चाचा ,हकीकत औऱ प्यार तो होना ही था में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया।