Super Dancer Chapter 3: डांस रिएलिटी शो सुपरडांसर चैप्टर 3 में खास मेहमान के तौर पर गोविंदा और शक्ति कपूर आए। दोनों ही एक्टर बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। फिल्म ‘राजा बाबू’ में दर्शकों ने गोविंदा और शक्ति कपूर दोनों को ही बहुत पसंद किया था। ऐसे में ऑडियंस के सामने एक बार फिर से शक्ति और गोविंदा साथ आए। इस बीच गोविंदा और शक्ति ने बच्चों संग मिलकर खूब मस्ती की। तो वहीं दोनों एक्टर बच्चों का सुपर डांस परफॉर्मेंस देख दंग रह गए।
इस बीच शक्ति कपूर ने खुद से जुड़ा एक पुराना किस्सा फैन्स के साथ शेयर किया। गोविंदा भी शक्ति कपूर को ध्यान से सुनते दिखाई दिए। शक्ति कपूर ने कहा, ‘पूरी फिल्म में मैंने दो चड्डियां और दो बनियान पहने थे। पिक्चर रिलीज हुई, सुपरहिट हो गए।…और मैं फिल्मफेयर के लिए नॉमिनेट हो गया। मेरी मां दिल्ली से बॉम्बे आती नहीं थी। तो मेरी बीवी ने उन्हें फोन करके बोला कि – मम्मी आप आ जाओ शनिवार को। आपके बेटे को फिल्मफेयर अवॉर्ड मिलने वाला है। तो मेरी मां इमोशनल हो कर बॉम्बे आ गई।’
शक्ति ने कहा, ‘अब फिल्मफेयर का फंक्शन चल रहा है। मेरी मम्मी मेरे बाजू में बैठी है। अनिल कपूर को अवॉर्ड मिल रहा था। तभी मम्मी कहती कि तेरी बारी कब आएगी? मैंने पूछा क्यों? तो मम्मी ने कहा कि तेरी बीवी ने कहा कि तेरे को अवॉर्ड मिल रहा है।’
इसके बाद शक्ति कपूर ने कहा, ‘ तो मैंने कहा हे भगवान! आज मुझे मेरी मां के लिए अवॉर्ड दिलादे। फिर मैंने सोचा नहीं मिल सकता। फिल्म में मैंने नाड़ेवाली चट्टी पहनी उतारी थी। तो फिल्मफेयर वाले कैसे अवॉर्ड दे देंगे? अचानक क्या हुआ 14-15 लड़के स्टेज पर आए और चड्डी नाड़े के साथ डांस करने लगे-सभी पकचिक पक राजाबाबू पर डांस करने लगे। बस ये देख मैंने कहा कि अगर ये डांस स्टेज पर हो रहा है तो आज अवॉर्ड मिलेगा। और मैं बस बोल रहा कि भगवान अवॉर्ड देदे। तभी उन लोगों ने अनाउंस किया कि फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट कॉमेडियन रोल टु शक्ति कपूर।’