Super 30 Box Office Collection Day 10: ऋतिक रोशन और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म सुपर 30 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के दूसरे वीक में धाकड़ कमाई करने में सफल हो रही है। फिल्म ने 12 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म को रविवार को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म 21 जुलाई को 11 करोड़ 68 लाख रुपए की कमाई करने में सफल रही है। इसी के साथ फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री भी मार ली है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श फिल्म की कमाई के बारे में लिखते हैं- सुपर 30 की दूसरे वीक के शनिवार को वापसी हुई है। फिल्म ने मुंबई और दिल्ली यूपी में जबरदस्त छलांग लगाई है। फिल्म के कुछ शोज ट्रेंड में रहे हैं। फिल्म 100 करोड़ की कमाई करने में हो सकती है। फिल्म लगातार मजबूती के साथ टिकी हुई है। सुपर 30 की कमाई की बात करें तो फिल्म ने 19 जुलाई को 4 करोड़ 51 लाख और 20 जुलाई को 8 करोड़ 53 लाख रुपए की कमाई की है। 21 जुलाई की कमाई को मिलाकर फिल्म का कुल कलेक्शन 100 करोड़ 58 लाख रुपए हो गया है।
#Super30 contribution from several circuits…
Mumbai: ₹ 31.49 cr
DelhiUP: ₹ 20.66 cr
Punjab: ₹ 8.77 cr
Rajasthan: ₹ 4.63 cr
Bihar: ₹ 3.59 cr
West Bengal: ₹ 5.85 cr
Nizam: ₹ 5.32 cr
CI: ₹ 3.82 cr
CP: ₹ 4.75 cr
Total till [Sunday] 21 July 2019.— taran adarsh (@taran_adarsh) July 22, 2019
तरण आदर्श ने बताया है कि फिल्म पंजाब और मैसूर में भी अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने 21 जुलाई तक मुंबई में 31 करोड़ 49 लाख, दिल्ली यूपी में 20 करोड़ 66 लाख, पंजाब में 8 करोड़ 77 लाख और मैसूर में फिल्म ने 7 करोड़ के करीब का बिजनेस किया है। इस वीक सिनेमाघरों में हॉलीवुड फिल्म द लॉयन किंग (The Lion King) रिलीज हुई है। इस फिल्म की रिलीज के कारण सुपर 30 की कमाई पर बेशक थोड़ा असर पड़ा है।