बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) जल्द ही ससुर बनने वाले हैं। उनके बेटे करण देओल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सनी देओल के बेटे करण देओल ने दृशा आचार्य से सगाई कर ली है और अब कपल बहुत जल्द ही सात फेरे लेने का प्ला कर रहा है। हालांकि, एक्टर्स की ओर से इसे लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है। शादी की तैयारियों और चर्चाओं के बीच करण और दृशा को डिनर डेट पर देखा गया। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई है, जो कि खूब वायरल हो रही हैं। उन्हें मुंबई में स्पॉट
किया गया है।
करण देओल और दृशा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों को बुधवार को लंच डेट पर स्पॉट किया गया है। सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में कपल को कैजुअल लुक में देखा जा सकता है। देओल की होने वाली बहू को ब्लैक टॉप और ब्लू डेनिम जीन्स में देखा जा सकता है। वहीं, करण ब्लैक टी-शर्ट और शॉर्ट्स में दिखाई दे रहे हैं। दोनों की तस्वीरों पर फैंस जमकर रिस्पांस कर रहे हैं। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। देओल परिवार की होने वाली बहू का कूल अंदाज नेटिजन्स का दिल जीत रहा है।
कब बजेगी सनी देओल के घर शहनाई?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल के घर इसी साल शहनाई बजने वाली है। करण और दृशा जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे। इनकी शादी की तैयारियां भी जोरों पर हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि इनका वेडिंग फंक्शन 16 से 18 जून तक मुंबई में किया जाएगा। खबरों में कहा ये भी जा रहा है कि दोनों दुबई में वैलेंटाइन डे मनाने के बाद 18 फरवरी को सगाई कर ली थी। हालांकि, खबरें बाद में आईं। इसकी वजह ये थी कि वो इसे प्राइवेट रखना चाहते थे। बताया जा रहा है कि कपल पिछले 6 सालों से रिलेशनशिप में है।
बिमल राय की परपोती हैं दृशा आचार्य
दृशा आचार्य के बारे में बात की जाए तो वो फिल्ममेकर बिमल राय की परपोती हैं। उनके पिता का नाम सुमित आचार्य है और मां चिमू आचार्य हैं। पिता बीसीडी ट्रैवल यूएई के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं तो मां वेडिंग प्लानर और स्टाइलिस्ट हैं। बताया जाता है कि देओल परिवार की होने वाली बहू मां के काम में हाथ बटाती हैं। उनका एक भाई भी है, जिसका नाम रोहन आचार्य है।
FAQs
Q.1 करण देओल का असली नाम क्या है?
करण देओल का असली नाम करण सिंह देओल उर्फ रॉकी है।
Q.2 करण देओल ने कहां पढ़ाई की थी?
करण सिंह देओल उर्फ रॉकी ने अपनी पढ़ाई इकोल मोंडिएल वर्ल्ड स्कूल, जुहू, मुंबई से की है।