Sunny deol Gadar 2 First Weekend Box Office Collection: सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) को 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल ही कर दिया। इसे लेकर ना केवल लोगों में बल्कि सेलेब्स और राजनीतिक गलियारों में भी जबरदस्त क्रेज देखने के लिए मिल रहा है। फिल्म के सभी शोज अभी तक हाउसफुल जा रहे हैं। ऐसे में अब मूवी ने पहले वीकेंड पर कमाल ही कर दिया है। लोगों से इसे जबरदस्त प्यार मिला है। फिल्म अपने पहले ही वीकेंड में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। इसने रविवार को बंपर कमाई की है। जानिए फिल्म का टोटल कलेक्शन…

सनी देओल की ‘गदर 2’ को अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की ‘OMG 2’ के साथ रिलीज किया गया था। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिला है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर इनके बीच जबरदस्त घमासान देखने के लिए मिली। लेकिन, अक्षय की फिल्म कमाई के मामले में ‘गदर 2’ से पीछे रही। सनी देओल की फिल्म ने पहले ही वीकेंड में 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है। रविवार को मूवी को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ी और रिलीज के तीसरे दिन इसने हाफ सेंचुरी मार दी। फिल्म ने रविवार को 52 करोड़ का कलेक्शन किया।

वहीं, अगर ‘गदर 2’ के हर दिन के कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो फिल्म ने पहले दिन 40.10 करोड़, दूसरे दिन 43.08 करोड़ का कलेक्शन किया। अब अगर रविवार का 52 करोड़ का कलेक्शन इसमें जोड़ा जाए तो फिल्म ने अब तक महज तीन दिन में 133 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फैंस फिल्म की सफलता के बाद से बेहद ही खुश हैं। 22 साल के बाद भी तारा सिंह और सकीना की जोड़ी पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं।

OMG 2 ने किया इतना कलेक्शन

वहीं, अगर अक्षय कुमार की OMG 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो इसकी बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार देखने के लिए मिली थी। इसने पहले दिन 10.26 करोड़ और दूसरे दिन 15.30 करोड़ की कमाई की थी। इसके साथ ही रविवार के कलेक्शन को लेकर शुरुआती आंकड़ों में बताया जा रहा है कि फिल्म 16 से 18 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। ऐसे में अक्षय की फिल्म पहले वीकेंड में 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। वहीं, सनी देओल की फिल्म को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि अगर ये इसी तरह से बिजनेस करेगी और लोगों में इसका क्रेज ऐसे ही रहा तो फिल्म 200 करोड़ का आंकाड़ा भी जल्द ही पार कर जाएगी।